Header Ads Widget

अलंकार शब्द की परिभाषा mcq questions

अलंकार शब्द की परिभाषा mcq questions- ALANKAR MCQ EXERCIES 

हेलो दोस्तों में अनिल कुमार पलाशिया  आज फिर आपके लिए एक महत्वपूर्ण पोस्ट को लेकर आया हु इस पोस्ट में हम अलंकार शब्द की परिभाषा MCQ QUESTION से सम्बंधित सभी जानकारी को हम इस पोस्ट में रखेंगे इस पोस्ट में हम इस पोस्ट में वर्तमान में होने बाली सभी परीक्षा के लिए यह टोपिक बहुत ही आवश्यक है है यह टोपिक परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है आप इस पोस्ट का अध्यन करे

अलंकार शब्द की परिभाषा mcq questions


अलंकार किसे कहते हैं 

किसी काव्य को पढ़ कर और सुन कर हमें जो आनन्द प्राप्त होता है है वह अलंकार कहलाता है

अलंकार की परिभाषा :-


अलंकार शब्द दो शब्दों के मेल से बना है – अलम + कार। इसका शाब्दिक अर्थ होता है –

सजावट, आभूषण, श्रृंगार या गहना। जिस प्रकार श्रृंगार हेतु आभूषणों का प्रयोग होता है

उसी प्रकार शब्दों और भावों को सुन्दर बनाने के लिए अलंकार का प्रयोग किया जाता है।

ये भाषा और भावों के श्रृंगार हैं जिससे वो और भी आकर्षक हो जाते हैं। 


 ‘अलंकरोति इतिः अलंकारः’ अर्थात जो अलंकृत करे या किसी रचना की शोभा बढ़ाये उसे

अलंकार कहते हैं।


अलंकार के लक्षण:- 

  • कथन के चमत्कारपूर्ण प्रकारों को अलंकार कहते हैं।

  • शब्द और अर्थ का वैचित्र्य अलंकार है।

  • काव्य की शोभा बढ़ाने वाले धर्मों को अलंकार कहते है।

  • काव्य की शोभा की वृद्धि करने वाले शब्दार्थ के अस्थिर धर्मों को अलंकार

कहते है।

अलंकार के भेद :- अलंकार कितने प्रकार के होते हैं

  1. शब्दालंकार

  2. अर्थालंकार

  3. उभयालंकार

  1. शब्दालंकार :- 

                               शब्दालंकार दो शब्दों से मिलकर बना होता है – शब्द + अलंकार। शब्द

के दो रूप होते हैं – ध्वनी और अर्थ। ध्वनि के आधार पर शब्दालंकार की सृष्टी होती है।

 


अलंकार शब्द की परिभाषा mcq questions

शब्दालंकार के भेद 

  1.  अनुप्रास अलंकार

  2. यमक अलंकार

  3. पुनरुक्ति अलंकार

  4. विप्सा अलंकार

  5. वक्रोक्ति अलंकार

  6. शलेष अलंकार

अनुप्रास अलंकार के 10 उदाहरण

                             अनुप्रास शब्द दो शब्दों से मिलकर बना हैं अनु + प्रास।  अनु का अर्थ होता हैं बार -बार

और प्रास का अर्थ होता है वर्ण अर्थात जहाँ पर एक वर्ण की आवर्ती बार - बार होती हैं

उसे अनुप्रास अलंकार कहते हैं।

 उदाहरण :- 

चारु चंद्र की चंचल किरणे खेल रही हैं जल थल में ।

 

  1. यमक अलंकार :- यमक अलंकार के 20 उदाहरण

    

                                    जहाँ पर एक शब्द की आवर्ती एक से अधिक बार होती हैं और उस शब्द का अर्थ      

अलग -अलग होता हैं यमक अलंकार कहलाता हैं। 

उदाहरण :- 

कनक कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाये 

वो खाये  बौराये जग वो पाए बौराये ।

 

 

  1. पुनरुक्ति अलंकार:-    

                           पुनरुक्ति अलंकार दो शब्दों से मिलकर बना हुआ होता है – पुन:

+उक्ति। जब कोई शब्द दो बार दोहराया जाता है वहाँ पर पुनरुक्ति अलंकार होता है।

उदाहरण :- 

किस इच्छा से लहरा कर।

हो उठा चंचल – चंचल ।।

 

  1. विप्सा अलंकार :-

                          जब दुख, आश्चर्य, आदर, हर्ष, शोक, इत्यादि जैसे विस्मयादिबोधक भावों को व्यक्त

करने के लिए शब्दों की पुनरावृत्ति की जाए तब उसे ही विप्सा अलंकार कहते है।

उदाहरण :-

 मोहि-मोहि मोहन को मन भयो राधामय।

राधा मन मोहि-मोहि मोहन मयी-मयी।।

 

  1. वक्रोक्ति अलंकार :- 

                                        वक्रोक्ति’ का मतलब होता है ‘वक्र उक्ति’ अर्थात ‘टेढ़ी उक्ति’। कहनेवाले का अर्थ कुछ और

होता है, किन्तु सुननेवाला उससे कुछ दूसरा ही अर्थ निकाल लेता है।

जिस शब्द से कहने वाले व्यक्ति के कथन का अर्थ न ग्रहण कर सुनने वाला व्यक्ति अन्य ही

चमत्कारपूर्ण अर्थ लगाये और उसका उत्तर दे, तब उसे वक्रोक्ति अलंकार कहते हैं। 

उदाहरण :- 

एक कह्यौ वर देत भव भाव चाहिए चित्त।

सुनि कह कोउ भोले भवहिं भाव चाहिए मित्त।।

 

  1. शलेष अलंकार :- श्लेष अलंकार के उदाहरण

                                    श्लेष का अर्थ होता है चिपका हुआ या मिला हुआ।  जब एक ही शब्द से हमें विभिन्न अर्थ

मिलते हों तो उस समय श्लेष अलंकार होता है यानी जब किसी शब्द का प्रयोग एक बार ही

किया जाता है लेकिन उससे अर्थ कई निकलते हैं तो वह श्लेष अलंकार कहलाता है।

उदाहरण :- 

रहिमन पानी राखिये,बिन पानी सब सून।
पानी गये न ऊबरै, मोती मानुष चून।।

 

2) अर्थालंकार :-  

                      जहाँ पर अर्थ के माध्यम से काव्य में चमत्कार होता हो वहाँ अर्थालंकार होता है ।

जैसे : उत्प्रेक्षा, उपमा, रूपक व्यक्ति, रेखा संदेह, भांतिमान आदि |

अर्थालंकार के प्रकार :- 

  1. उपमा अलंकार

  2. रूपक अलंकार

  3. उत्प्रेक्षा अलंकार

  4. द्रष्टान्त अलंकार

  5. संदेह अलंकार

  6. अतिश्योक्ति अलंकार

  7. उपमेयोपमा अलंकार

  8. प्रतीप अलंकार

  9. अनन्वय अलंकार

  10. भ्रांतिमान अलंकार

  11. दीपक अलंकार

  12. अपहृति अलंकार

  13. व्यतिरेक अलंकार

  14. विभावना अलंकार

  15. विशेषोक्ति अलंकार

  16. अर्थान्तरन्यास अलंकार

  17. उल्लेख अलंकार

  18. विरोधाभाष अलंकार

  19. असंगति अलंकार

  20. मानवीकरण अलंकार

  21. अन्योक्ति अलंकार

  22. काव्यलिंग अलंकार

  23. स्वभावोती अलंकार

 

अलंकार शब्द की परिभाषा mcq questions


3) उभयालंकार :- ]

                       जो अलंकार शब्द और अर्थ दोनों पर आधारित रहकर दोनों को चमत्कारी करते हैं उसे उभयालंकार कहते है।

उदाहरण  :- 

‘कजरारी अंखियन में कजरारी न लखाय।’

 

इस अलंकार में शब्द और अर्थ दोनों है।

उभयालंकार के प्रकार

उभयालंकार के मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं।

  • संसृष्टि उभयलंकार

  • संकर उभयलंकार

 

1. संसृष्टि उभयलंकार :-

                             संसृष्टि अलंकार में कई अलंकार मिले रहते हैं लेकिन उनके पहचान

में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होती हैं। संसृष्टि में कई शब्दालंकार, कई अर्थालंकार या

कई शब्दालंकार और अर्थालंकार एक साथ रह सकते हैं।

 

2. संकर उभयलंकार :-

                            संकर अलंकार में कई अलंकार इस तरह मिल जाते हैं जिनको अलग कर

पाना संभव नहीं होता है। 


अलंकार सम्बंधित प्रश्न उत्तर :- 


प्रश्न 1)  ‘राम नाम-अवलंब बिनु परमार्थ की आस, बरसत बारिद बूँद गहि चाहत चढ़न 

अकास।’ में कौन सा अलंकार है।

  1. अनुप्रास अलंकार

  2. यमक अलंकार

  3. उपमा अलंकार

  4. रूपक अलंकार

उत्तर :- अनुप्रास अलंकार


प्रश्न 2) पूत कपूत तो क्यों धन संचय | पूत सपूत तो क्यों धन संचय || प्रस्तुत पंक्तियों में कौन-सा       

          अलंकार है ?

  1. छेकानुप्रास

  2. लाटानुप्रास

  3. वृत्यनुप्रास

  4. अन्त्यानुप्रास

उत्तर :- लाटानुप्रास


प्रश्न 3) उसी तपस्वी से लंबे थे, देवदार दो चार खड़े। इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है ?

  1. अनुप्रास

  2. प्रतीप

  3. रूपक

  4. यमक

उत्तर :- प्रतीप


प्रश्न 4) बिनु पद चलइ सुनइ बिनु काना। कर बिनु करम करइ बिधि नाना॥ इस चौपाई में

अलंकार है ?

  1. विषम

  2. विभावना

  3. असंगति

  4. तद्रगुण

उत्तर :- विभावना


प्रश्न 5) जहाँ उपमेय का निषेध करने उपमान का आरोप किया जाता है वहां होता है ?

  1. रूपक अलंकार

  2. उटोक्षा अलंकार

  3. अपहृति अलंकार

  4. उपमा अलंकार

उत्तर :- उपमा अलंकार


प्रश्न 6) किस पंक्ति में अपहृति अलंकार है ?

  1. इसका मुख चन्द्र के समान है

  2. चंद्र इसके मुख के समान है

  3. इसका मुख ही चंद्र है

  4. यह चित्र नहीं मुख है

उत्तर :- यह चित्र नहीं मुख है


प्रश्न 7) निम्नलिखित में कौन-सा शब्दालंकार नहीं है ?

  1. श्लेष

  2. वीणा

  3. उपमा

  4. वक्रोक्ति

उत्तर :- उपमा


प्रश्न 8) चरर मरर खुल गए अरर रवस्फुटों से में कौन-सा अलंकार है ?

  1. अनुप्रास

  2. श्लेष

  3. यमक

  4. उत्प्रेक्षा

उत्तर :- अनुप्रास


प्रश्न 9) बड़े न हुजे गुनन बिनु विरद बड़ाई पाय। कहत धतूरे सों कनक, गहनो गढो न जाय।। 

          प्रस्तुत पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है ?

  1. अतिश्योक्ति

  2. प्रतिवस्तूपमा

  3. अर्थान्तरन्यास

  4. विरोधाभास

उत्तर :- अर्थान्तरन्यास


प्रश्न 10) चरण कमल बंदौ हरिराई में कौन सा अलंकार है ?

  1. श्लेष

  2. उपमा

  3. रूपक

  4. अतिश्योक्ति

उत्तर :- रूपक


प्रश्न 11) कनक कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाय | या खाए बौराए जग, वा पाए बौराए।  

            प्रस्तुत पंक्तियों में कौन सा अलंकार है ?

  1. उपमा

  2. यमक

  3. अनुप्रास

  4. श्लेष

उत्तर :- यमक


प्रश्न 12) भारत के सम भारत है में कौन-सा अलंकार है ?

  1. रूपक

  2. अनन्वय

  3. उपमा

  4. यमक

उत्तर :- अनन्वय


प्रश्न 13) जहाँ उपमेय में अनेक उपमानों की शंका होती है | यहाँ कौन सा अलंकार होता है ?

  1. यमक

  2. श्लेष

  3. भ्रांतिमान

  4. संदेह

उत्तर :- संदेह


प्रश्न 14) जहाँ बिना कारण के कार्य का होना पाया जाए यहाँ कौन-सा अलंकार होता है ?

  1. विरोधाभास

  2. विशेषोक्ति

  3. विभावना

  4. भ्रांतिमान

उत्तर :- विभावना


प्रश्न 15)  'वही मनुष्य है की जो मनुष्य के लिए मरे' ,इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है ?

  1. श्लेष

  2. उपमा

  3. अनुप्रास

  4. रूपक

उत्तर :- अनुप्रास


प्रश्न 16) ध्वनि-मयी कर के गिरि-कंदरा,कलित-कानन-केलि-निकुंज को। प्रस्तुत पंक्तियों में 

           कौन-सा अलंकार है ?

  1. छेकानुप्रास

  2. वृत्त्यनुप्रास

  3. लाटानुप्रास

  4. यमक

उत्तर :- वृत्त्यनुप्रास


प्रश्न 17) रहिमन जो गति दीप की, कुल कपूत गति सोय। बारे उजियारै लगै, बढै अंधेरो 

           होय।।प्रस्तुत पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है ?

  1. उपमा

  2. रूपक

  3. यमक

  4. श्लेष

उत्तर :- श्लेष


प्रश्न 18) अलंकार का अर्थ है ?

  1. सुंदरता का साधन

  2. सुंदरता का माध्यम

  3. शिल्प-कला

  4. काव्य की शोभा

उत्तर :- सुंदरता का साधन


प्रश्न 19) अलंकार को कितने वर्गों में बांटा जा सकता है ?

  1. एक 

  2. दो 

  3. तीन 

  4. चार 

उत्तर :- दो 


प्रश्न 20)  शब्दालंकारों में चमत्कार ………. के कारण होता है।

  1. अलंकार 

  2. पद 

  3. वाक्य 

  4. शब्द 

उत्तर :- शब्द


प्रश्न 21) शब्द अलंकार के प्रमुख कितने भेद हैं।

  1. एक 

  2. दो 

  3. तीन 

  4. चार 

उत्तर :- तीन 


प्रश्न 22) मुदित महीपति मंदिर आए। सेवक सचिव सुमंत बुलाए। यह उदाहरण है:

  1. यमक अलंकार का

  2. अनुप्रास अलंकार का

  3. श्लेष अलंकार का

  4. अतिशयोक्ति अलंकार का

उत्तर :-  अनुप्रास अलंकार का


प्रश्न 23) जहां किसी शब्द की आवृत्ति एक से अधिक बार हो परंतु हर बार उसका अर्थ  

             भिन्न-भिन्न हो वहां ………… अलंकार होगा।

  1. यमक अलंकार का

  2. अतिशयोक्ति अलंकार का

  3. अनुप्रास अलंकार का

  4. श्लेष अलंकार का

उत्तर :- यमक अलंकार का


प्रश्न 24) मंगन को देखि पट देत बार-बार है। यह उदाहरण है:

  1. यमक अलंकार का

  2. अतिशयोक्ति अलंकार का

  3. अनुप्रास अलंकार का

  4. श्लेष अलंकार का

उत्तर :- श्लेष अलंकार का


प्रश्न 25) जिसमें कई और चिपके हो उसे ……… अलंकार कहते हैं।

  1. श्लेष

  2. उपमा

  3. अर्थालंकार

  4. अतिशयोक्ति

उत्तर :- श्लेष


प्रश्न 26) अर्थालंकार के मुख्य रूप से कितने प्रकार होते हैं ?

  1. सात 

  2. पांच 

  3. आठ 

  4. दस 

उत्तर :- पांच 


प्रश्न 27) उपमा का अर्थ है ?

  1. सादृश्य

  2. समानता

  3. दोनों

  4.  दोनों में से कोई नहीं

उत्तर :- दोनों


प्रश्न 28) उपमा अलंकार के कितने अंग है ?

  1. एक

  2. चार 

  3. पांच 

  4. सात 

उत्तर :- चार 


प्रश्न 29) जिस व्यक्ति या वस्तु से समानता बताई जाए उसे कहते हैं ?

  1. उपमेय

  2. उपमान

  3. वाचक शब्द

  4. साधारण धर्म

उत्तर :- उपमान


प्रश्न 30) मैं तो चंद्र खिलौना लैंहों। कौन से अलंकार का उदाहरण है ?

  1. अतिशयोक्ति अलंकार

  2. मानवीकरण अलंकार

  3. रूपक अलंकार

  4. उत्प्रेक्षा अलंकार

उत्तर :- रूपक अलंकार


प्रश्न 31) ‘मुख मानो चांद है’ में कौन सा अलंकार है ?

  1. अतिशयोक्ति अलंकार

  2. मानवीकरण अलंकार

  3. रूपक अलंकार

  4. उत्प्रेक्षा अलंकार

उत्तर :- उत्प्रेक्षा अलंकार


प्रश्न 32) संध्या-सुंदरी उतर रही है’ में कौन सा अलंकार है ?

  1. उत्प्रेक्षा अलंकार

  2. रूपक अलंकार

  3. मानवीकरण अलंकार

  4. अतिशयोक्ति अलंकार

उत्तर :- मानवीकरण अलंकार



प्रश्न 33) ‘बीच में अलसी हठीली, देह की पतली ,कमर की है लचीली।’ में कौन सा अलंकार है?

  1. अनुप्रास अलंकार

  2. उपमा अलंकार

  3. मानवीकरण अलंकार

  4. रूपक अलंकार

उत्तर :- मानवीकरण अलंकार


प्रश्न 34) 'पीपर पात सरिस मनडोला' , इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है ?

  1. उत्प्रेक्षा अलंकार

  2. उपमा अलंकार

  3. रूपक अलंकार

  4. आतिशयोक्ति

उत्तर :- उपमा अलंकार


प्रश्न 35)  'तीन बेर खाती थी वे तीन बेर खाती है' , इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है ?

  1. अनुप्रास अलंकार

  2. श्लेष अलंकार

  3. यमक अलंकार

  4. आतिशयोक्ति अलंकार

उत्तर :- यमक अलंकार


प्रश्न 36)  "अब अली रही गुलाब में, अपत कटीली डार" , इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है ?

  1. उपमा अलंकार

  2. उत्प्रेक्षा अलंकार

  3. अन्योक्ति अलंकार

  4. आतिशयोक्ति अलंकार

उत्तर :- अन्योक्ति अलंकार


प्रश्न 37) "पट पीत मानहुं तडित रूचि, सूचि नौमि जनक सुतावरं" , इस पंक्ति में कौन सा 

            अलंकार है ?

  1. उपमा अलंकार

  2. रूपक अलंकार

  3. उत्प्रेक्षा अलंकार

  4. उदाहरण अलंकार

उत्तर :- उपमा अलंकार


प्रश्न 38)  "कुंद इंदु सम देह, उमा रमन करुणा अयन" , इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है ?

  1.  श्लेष अलंकार

  2. उपमा अलंकार

  3. अनुप्रास अलंकार

  4. रूपक अलंकार

उत्तर :- अनुप्रास अलंकार


प्रश्न 39) "रावण सर सरोज बनवारी, चली रघुवीर सिली मुख धारी" , इस पंक्ति में कौन सा 

             अलंकार है ?

  1.  श्लेष अलंकार

  2. लाटानुप्रास अलंकार

  3. वृत्यनुप्रास अलंकार

  4. उपमा अलंकार

उत्तर :-  श्लेष अलंकार


प्रश्न 40) "बिनु पद चलै सुनै बिनु काना, कर बिनु कर्म करै विधि नाना" ,इस चौपाई में कौन सा 

            अलंकार है ?

  1. विषम अलंकार

  2. विभावना अलंकार

  3. असंगति अलंकार

  4. तद्गुण अलंकार

उत्तर :- विभावना अलंकार


प्रश्न 41) "कुल कानन कुंडल मोर पखा, उर पे बनमाल विराजति है" , इस पंक्ति में कौन सा   

             अलंकार है ?

  1. अनुप्रास अलंकार

  2. यमक अलंकार

  3. श्लेष अलंकार

  4. वक्रोक्ति अलंकार

उत्तर :- अनुप्रास अलंकार


प्रश्न 42) "जो रहीम गाति दीप की, कुल कपूत गाति सोय" ,प्रस्तुत पंक्ति में कौन सा अलंकार है ?

  1. लाटानुप्रास अलंकार

  2. श्लेष अलंकार

  3. रूपक अलंकार

  4. उत्प्रेक्षा अलंकार

उत्तर :- श्लेष अलंकार


प्रश्न 43)  'ज्यो-ज्यो बूढ़े स्याम रंग त्यों त्यों उज्जवल होय' , इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है ?

  1. विरोधाभास अलंकार

  2. यमक अलंकार

  3. उत्प्रेक्षा अलंकार

  4.  रूपक अलंकार

उत्तर :- विरोधाभास अलंकार


प्रश्न 44) 'फुले काँस सकल माहि छाई जनु बरसा रितु प्रकट बुढाई' , इस पंक्ति में कौन सा 

            अलंकार है ? 

  1. यमक अलंकार

  2. श्लेष अलंकार

  3. रूपक अलंकार

  4. उत्प्रेक्षा अलंकार

उत्तर :-  उत्प्रेक्षा अलंकार


प्रश्न 45)  'सेस महेस गनेस दिनेस सुरेसहु जाहि निरंतर गावैं' , इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है ?

  1. रूपक अलंकार

  2. अनुप्रास अलंकार

  3. अतिश्योक्ति अलंकार

  4. उत्प्रेक्षा अलंकार

उत्तर :- अनुप्रास अलंकार


प्रश्न 46)  'तरनि तनुजा तट तमाल तरुवर बहु छाए' इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है ?

  1. अनुप्रास अलंकार

  2. रूपक अलंकार

  3. अतिश्योक्ति अलंकार

  4. उपमा अलंकार

उत्तर :- अनुप्रास अलंकार


प्रश्न 47) 'मुदित महीपति मंदिर आए सेवक सचिव सुमंत बुलाएं' , इस पंक्ति में कौन सा

अलंकार  है ?

           

  1. उपमा अलंकार

  2. रूपक अलंकार

  3. अनुप्रास अलंकार

  4. यमक अलंकार

उत्तर :- अनुप्रास अलंकार


प्रश्न 48) "खिली हुई हवा आई फिरकी सी आई, चली गई" ,इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है ?

  1. उत्प्रेक्षा अलंकार

  2. उपमा अलंकार

  3. अनुप्रास अलंकार

  4. सम्भावना अलंकार

उत्तर :- उपमा अलंकार


प्रश्न 49)  "मन सागर, मनसा लहरी, बुडे बहे अनेक" ,इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है ?

  1. अतदगुण अलंकार

  2. रूपक अलंकार

  3. श्लेष अलंकार

  4. वक्रोक्ति अलंकार

उत्तर :- रूपक अलंकार


प्रश्न 50)  "काली घटा का घमण्ड घटा, नभ मण्डल तारक वृंद खिले" , प्रस्तुत पंक्तियों में

कौन सा अलंकार है ?

          

  1. लाटानुप्रास अलंकार

  2. यमक अलंकार

  3. श्लेष अलंकार

  4. वक्रोक्ति अलंकार

उत्तर :- यमक अलंकार


आप खुद करके देखा


प्रश्न 51 – ‘प्रतिभट कटक कटीले केते काटि काटि’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 52 – ‘बहुरि बदन-बिधु अंचल ढाँकी।’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 53 – ‘किसी सोच में हो विभोर साँसें कुछ ठंडी खिंची। फिर झट गुलकर

दिया दिया को दोनों आँखें मिंची।’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 54 – मखमल के झूले पड़े हाथी सा टीला’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 55 – ‘कहती हुई यूँ उत्तरा के नेत्र जल से भर गए। हिम कणों से पूर्ण मानों

हो गए पंकज नए।।’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) अतिश्योक्ति अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 56 – ‘आए महंत बसंत।’ में कौन सा अलंकार है।

(i) मानवीकरण अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 57 – ‘बरसत बारिद बून्द गहि’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 58 – ‘बीती विभावरी जाग री, अंबर पनघट में डुबो रही, तारा घट उषा

नागरी।’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) मानवीकरण अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 59 – ‘जेते तुम तारे तेते नभ में न तारे हैं।’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) अतिश्योक्ति अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) यमक अलंकार

प्रश्न 60 – ‘तब बहता समय शिला सा जम जायेगा’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 61 – ‘शशि-मुख पर घूंघट डाले।’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अतिश्योक्ति अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 62 – ‘दादुर धुनि चहुँ दिशा सुहाई। बेद पढ़हिं जनु बटु समुदाई ।’ में कौन

सा अलंकार है।

(i) अतिश्योक्ति अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 63 – ‘श्रद्धानत तरुओं की अंजली से झरे पात, कोंपल के मूंदे नयन थर-थर-थर पुलकगात।’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) मानवीकरण अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 64 – ‘चमक गई चपला चम चम’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 65 – ‘सहसबाहु सम रिपु मोरा।’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 66 – ‘केकी रव की नुपुर ध्वनि सुन, जगती जगती की मूक प्यास।’ में

कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 67 – ‘शोभा-सिंधु ना अंत रही है।’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 68 – ‘कढ़त साथ ही म्यान तें, असि रिपु तन ते प्रान ।’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अतिश्योक्ति अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 69 – ‘खंड-खंड करताल बाजार ही विशुद्ध हवा।’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) मानवीकरण अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 70 – ‘कुकि – कुकि कलित कुंजन करत कलोल।’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 71 – ‘वाक्य-गयान अत्यंत निपुन भव-पार न पावै कोई।’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 72 – ‘बरजीते सर मैन के, ऐसे देखे मैं न हरिनी के नैनान ते हरिनी के ये

नैन।’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 73 – ‘ जिस वीरता से शत्रुओं का सामना उसने किया। असमर्थ हो उसके

कथन में मौन वाणी ने लिया।’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) अतिश्योक्ति अलंकार

प्रश्न 74 – ‘इस सोते संसार बीच, जगकर सजकर रजनीबाले।’ में कौन

सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) मानवीकरण अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 75 – ‘रावनु रथी विरथ रघुवीरा’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 76 – ‘खेदी -खेदी खाती दीह दारुन दलन की’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 77 – ‘सुषुम-सेतु पर खड़ी थी, बीत गया दिन आह।’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 78 – ‘तोपर वारौं उर बसी, सुन राधिके सुजान। तू मोहन के उर बसी

ह्वे उरबसी सामान।’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 79 – ‘चाँद की सी उजली जाली’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 80 – ‘तारा सो तरनि धूरि धारा मैं लगत जिमि, थारा पर पारा पारावार

यो हलत है।’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) अतिश्योक्ति अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 81 – ‘धीरे-धीरे उतर क्षितिज से आ बसंत-रजनी।’ में कौन सा अलंकार है।

(i) मानवीकरण अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 82 – ‘हमारे हरि हारिल की लकरी’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 83 – ‘लो हरित धरा से झांक रही, नीलम की कली, तीसी नीली।’ में

कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) मानवीकरण अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 84 – ‘भर गया जी हनीफ़ जी जी कर, थक गए दिल के चाक सी सी

कर। यों जिये जिस तरह उगे सब्ज़, रेग जारों में ओस पी पी कर।’ में कौन

सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) अतिश्योक्ति अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) यमक अलंकार

प्रश्न 85 – ‘दिवस का समय, मेघ आसमान से उतर रही है, वह संध्या सुंदरी

सी, धीरे धीरे।’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 86 – ‘राम नाम मनि-दीप धरु, जीह देहरी दवार, एक राम घनश्याम

हित चातक तुलसीदास।’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अतिश्योक्ति अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 87 – ‘राणा प्रताप के घोड़े से पड़ गया हवा का पाला था।’ में कौन

सा अलंकार है।

(i) अतिश्योक्ति अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 88 – ‘अरहर सनई की सोने की, कंकरिया है शोभाशाली।’ में कौन

सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) मानवीकरण अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 89 – ‘कंकन किंकिन नूपुर धुनि सुनि। कहत लखन सं राम ह्रदय

गुनि।’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 90 – ‘सिंधु सा विस्तृत और अथाह एक निर्वासित का उत्साह’ में

कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 91 – ‘ईस भजनु सारथी-सुजाना , बिरति-वर्म संतोष कृपाना।’ में कौन

सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 92 – ‘दान-परसु बुधि-शक्ति प्रचंडा , बर-बिज्ञान कठिन कोदण्डा।’

में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 93 – ‘बाधा था विधु को किसने इन काली जंजीरों से। मणि वाले

फणियों का मुख क्यों भरा हुआ था हीरों से।’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अतिश्योक्ति अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 94 – ‘यह हरा ठीगना चना बांधे मुरैना शीश पर।’ में कौन सा

अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) मानवीकरण अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 95 – ‘गुन करि मोहि सूर सँवारे को निरगुन निरबैहै।’ में कौन

सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 96 – ‘प्रकृति का अनुराग-अंचल हिल रहा है।’ में कौन सा

अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 97 – ‘अति मलिन वृषभानुकुमारी, अधोमुख रहति, उरध नहीं चितवत

, ज्यों गथ हारे थकित जुआरी, छूटे चिहुर बदन कुम्हिलानो, ज्यों नलिनी

हिमकर की मारी’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 98 – ‘अचल हिमगिरि के हृदय में आज चाहे कंप हो ले, या प्रलय के

आंसुओं में मौन अलखित व्योम रो ले।’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) मानवीकरण अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 99 – ‘बीच में अलसी हठीली, देह की पतली ,कमर की है लचीली।’

में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) मानवीकरण अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार

प्रश्न 100 – ‘राम नाम-अवलंब बिनु परमार्थ की आस, बरसत बारिद बूँद

गहि चाहत चढ़न अकास।’ में कौन सा अलंकार है।

(i) अनुप्रास अलंकार

(ii) यमक अलंकार

(iii) उपमा अलंकार

(iv) रूपक अलंकार


हेलो दोस्तों में अनिल कुमार आपके लिए यह पोस्ट बहुत ही पसंद आएगी अलंकार शब्द की परिभाषा mcq questions अलंकार की परिभाषा अलंकार किसे कहते हैं अलंकार कितने प्रकार के होते हैं अलंकार के भेद अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित  सभी जानकारी को देखेंगे 

Post a Comment

0 Comments

hindi thoughts for students