Header Ads Widget

तत्सम और तद्भव शब्द के उदाहरण

तत्सम और तद्भव शब्द के उदाहरण -TATSAM OR TATBHAV  SHABD KE UDAHARN 

HELO  दोस्तों में अनिल कुमार पलाशिया आज फिर आपके लिए एक महत्वपूर्ण पोस्ट को लेकर आ रहा हु ,इस पोस्ट में हम हम हिंदी व्याकरण  तत्सम और तद्भव शब्द के उदाहरण TATSAM OR TATBHAV  SHABD KE UDAHARN की महत्वपूर्ण  पोस्ट को लेकर आ रहा हु आज इस पोस्ट को हम mp police , mp पटवारी . mp forest सभी में यह टोपिक बहुत ही महत्वपूर्ण है आप इस पोस्ट का अध्यन करे . जिससे के तत्सम शब्द की सभी जानकारी आपको बहुत ही आसान लगेगी 


तत्सम और तद्भव शब्द के उदाहरण

तत्सम शब्द किसे कहते है 

तत्सम शब्द से हमारा आशय यह है की वह शब्द जो संस्कृत में उपयोग में आता है या यु कहे की ऐसे शब्द जो संस्कृत के है और जिनका कोई रूप परिवर्तन नहीं किया गया और सीधा उसका प्रयोग हिंदी में कर दिया वह शब्द तत्सम शब्द कहलाता है 

जैसे ;- 

  • आगम्य   
  • अक्षर   
  • अमृत  
  • अन्ध   
  • अन्धकार 
  • आम्र   
  • अष्ट   
  • आशचर्य  
  • अग्नि , 
  • अन्य ,
  • आशीष
  • अनर्थ  , 
  • अंग्रनी , 
  • अंगरक्षक , 
  • इर्ष्या ,
  •  एला , 
  • उत्साह  , 
  • उद्घाटन , 
  • उपवास , 
  • उलूक , 
  • कुपुत्र ,  

 

तत्सम और तद्भव शब्द के उदाहरण


तत्सम शब्द 

तत , और सम के मेल से बना है इसका अर्थ है उसके समान . जी शब्द संस्कृत भाषा से बिना  किसी परिवर्तन के हिंदी में प्रयुक्त होता है उसे तत्सम शब्द कहते है तत्सम शब्द दो प्रकार के होते है परंपरागत और निर्मित  तत्सम शब्द कहलाते है 


1 - परंपरागत तत्सम ;- ऐसे शब्द जो पुराने संस्कृत ग्रंथो में उपलब्द है तथा हिंदी में उनका प्रयोग

स्वाभिक रूपों में किया में किया जाता है


2 ;- निर्मित - निर्मित तत्सम शब्द वैसे शब्द है , जो नए विचारो तथा व्यापारों की अभिव्यक्ति के साथ

संस्कृत के शब्द कोष में जुड़ते चले गए . हिंदी में उसका प्रयोग उसी रूप में हुआ है .


तत्सम शब्द की जानकारी


मुख 

मुंह 

ग्राम 

गाँव 

दुग्ध 

दूध

कृषक 

किसान 

आम्र 

आम

वन 

बन

अक्षि 

आँख 

अमूल्य 

अमोल 

अंधकार 

अंधेरा 

अग्नि 

आग 

आलस्य 

आलस 

अंगरखा 

अंगरक्षक 

आशीष 

असीस

अमृत 

अमिय 

अर्द्ध 

आधा 

अन्न 

अनाज 

अंगुष्ट 

अंगूठा 

अक्षोट 

अखरोट 

अष्टादश 

अठारह 

अगणित 

अनगिनत 

आमलक 

आँवला 

आर्य 

आरज 

अग्र 

आगे 

आश्रय 

आसरा 

अस्थि 

हड्डी 

आद्रक 

अदरक 

इक्षु 

ईख 

उलूक 

उल्लू 

उच्च 

ऊँचा 

उज्ज्वल 

उजाला 

ऊपालम्भ 

उलाहना 

उपर्युक्त 

उपरोक्त 

एकादश 

ग्यारह 

एला 

इलायची 

एकत्र 

इकट्ठा 

कुपुत्र

कुपूत 

कर्म 

काम 

काक 

कौआ 

कपोत 

कबूतर 

कदली 

केला

कपाट 

किवाड़ 

कीट 

कीड़ा 

कूप 

कुआँ 

कोकिल 

कोयल 

कर्ण 

कान 

कुंभकार 

कुम्हार 

कटु 

कड़वा 

कर्पूर 

कपूर 

कार्तिक 

कातिक 

कंदुक 

गेंद 

कुमारी 

कुंवारी 

कृपा 

किरपा 

कुब्ज 

कुबड़ा 

कोटि 

करोड़ 

केवर्त 

केवट 

किंचित

कुछ 

किरण 

किरन 

कज्जल 

काजल 

कर्पट 

कपड़ा 

खटवा 

खाट 

गर्दभ 

गधा 

गौ 

गाय 

ग्राहक 

गाहक 

गर्जर 

गाजर 

गायक 

गवैया 

ग्रंथि 

गाँठ 

गोधूम 

गेंहू 

गौरा 

गोरा 

गृध 

गिध 

ग्रामीण 

गंवार 

गोपालक 

ग्वाला 

गणना 

गिनती 

गृहिणी 

घरनी 

घोटक 

घोड़ा 

घृणा 

घिन 

घट 

घड़ा 

घृत 

घी 

चंद्र 

चांद 

चूर्ण 

चूरन 

छत्र 

छाता 



महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर ;- तत्सम और तद्भव शब्द के उदाहरण


1 ] तदभव शब्द ,, कागा ,, का तत्सम शब्द क्या है .
A ] काक ;
B ] काक 
C ] कोवा 
D ] काग 

ANS ;- B 

2 ] कोन सा शब्द तत्सम है 
A ] त्वरित 
B ] हाथी 
C ] आलस 
D ] खप्पर 

ANS ;- A 

3 ] हिय ,,शब्द का तत्सम रूप क्या होगा .
A ] हदय  
B ] प्रिय 
C ] हिम 
D ] हस्ति 

ANS ;- A 

4 ] केला का तत्सम शब्द क्या है 
A ] केल 
B ] कदली 
C ] कदला 
D ] हस्तिफल 

ANS ;- B 

5 ;- पुष्प का गधा का तत्सम शब्द होगा .
A ] गधर्व 
B ] गढ़हा 
C ] गर्ध 
D ] गदा 

ANS ;- A 

6 ] नेवला का तत्सम रूप क्या है 
A ] न्योला 
B ] नकुल 
C ] नकुला 
D ] नवला 

ANS ;- B 

7 ] पत्तर का तत्सम शब्द क्या है 

A ] पाहन 
B ] प्रस्तर 
C ] परक्षी 
D ] प्रशिला 

ANS ;- प्रस्तर -  B  

8 ] कोनसा तत्सम शब्द है 
A ] अंस 
B ] अंश 
C ] अश 
D ] अस 

ANS ;- B 

9 ] कोनसा शब्द तत्सम है 
A ] उल्लू 
B ] उलुल 
C ] उलूक 
D ] उल्क 

ANS ;- C 


तदभव शब्द की जानकारी [ तत्सम शब्द mcq ] 


तदभव शब्द ,, तद और भव ,, से  मिलकर बना है इसका अर्थ है विकसित अथवा उअए उत्पन्न ; अर्थात वैसे शब्द जो संस्कृत से उत्पन्न या उससे विकसित हुए है तदभव कहलाते है  तदभव शब्द रूप परिवर्तन के साथ संस्कृत से हिंदी  शब्दकोष में आये है ऐसे शब्द संस्कृत , पाली तथा प्राकृत भाषा से परिवर्तन होते हुए हिंदी में प्रयुक्त हो रहे है 

तदभव शब्द के उदाहरण 


अगम

अचरज

अखाडा

इलायची

अच्छर

आग

अमिय

उछाह

अमिय

अनाज

अंगूठा

उलाहना

अन्धा

आँख

अखरोट

उपास

अँधेरा

आंसू

अटारी

उल्लू

आम

असीम

अठारह

कपूत

आधा

अनाड़ी

इरषा

कबूतर

आठ

अगुवा

ईख

कपूर

 

तत्सम शब्द mcq / तत्भव शब्द mcq 

1 ] इनमे से कोनसा शब्द तत्सम है

a] योवन     b ] सूरज      c] भीड़      d] संचालक

ans ;- a

2 ] हिय ,, तदभव का सही तत्सम है

a ] सूत्र      b ] रुक्ष    c ] हस्ती    d ] हदय

ans ;- हदय

3 ] बाल्टी शब्द है

a ] तत्सम   b] तदभव     c ] विदेशज       d] देशज 

ans ;- विदेशज 

तत्सम और तद्भव शब्द से सम्बंधित प्रश्न उत्तर :- 


प्रश्न 1) दधि शब्द क तद्भव हैं ?

  1. दूध 

  2. घी 

  3. खीर 

  4. दही 

उत्तर :- दही 


प्रश्न 2) निम्नलिखित में से कौनसा शब्द तत्सम हैं ?

  1. रात 

  2. अग्नि 

  3. जेठ 

  4. नींद 

उत्तर :- अग्नि 


प्रश्न 3) निम्नलिखित में से कौन तत्सम शब्दों की जोड़ी नहीं हैं ?

  1. कर्म - विद्या 

  2. दधि - भात 

  3. मत्स्य - मृग 

  4. ज्ञान - क्षेत्र 

उत्तर :- दधि - भात 


प्रश्न 4) निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं हैं ?

  1. तस्कर 

  2. ध्यान 

  3. बोद्ध 

  4. हाथ 

उत्तर :- हाथ 


प्रश्न 5) सींग शब्द का तत्सम रूप हैं ?

  1. श्रृंग 

  2. शिंग 

  3. श्रिंग 

  4. सिंग 

उत्तर :- श्रृंग 


प्रश्न 6) नारियल शब्द का तत्सम रूप हैं ?

  1. नारिकेल 

  2. नारिकेलि 

  3. नारीकेल 

  4. नारिकेला 

उत्तर :- नारिकेल 


प्रश्न 7) गृध शब्द का तद्भव रूप हैं ?

  1. गीधना 

  2. गध 

  3. गीधी 

  4. गीध 

उत्तर :- गीध 


प्रश्न 8) हुलास का तत्सम रूप क्या होगा ?

  1. हिलास 

  2. विलास 

  3. हास्य 

  4. उल्लास 

उत्तर :- उल्लास 


प्रश्न 9) हल्दी का तत्सम रूप बताइए ?

  1. हरद्रिका 

  2. हरीद्रा 

  3. हरिद्रा 

  4. हलिद्रा 

उत्तर :- हरिद्रा 


प्रश्न 10) मक्खी शब्द का तत्सम रूप क्या हैं ?

  1. मच्छिका 

  2. माछी 

  3. मच्छी 

  4. मक्षिका 

उत्तर :- मक्षिका 


प्रश्न 11) एकल शब्द का तद्भव रूप क्या होता हैं ?

  1. अकल 

  2. अकिल 

  3. अकेला 

  4. इनमे से कोई नहीं 

उत्तर :- अकेला 


प्रश्न 12) गधा का तत्सम रूप हैं -

  1. गदहा 

  2. गदर्भ 

  3. गद्रभ 

  4. गर्दभ 

उत्तर :- गर्दभ 


प्रश्न 13) निम्नलिखित में से कौन - सा शब्द तत्सम हैं ?

  1. साँप 

  2. चिह्न 

  3. बीणा 

  4. विस्मय 

उत्तर :- विस्मय 


प्रश्न 14) प्रिय का तद्भव शब्द हैं ?

  1. पिया 

  2. प्रेम 

  3. प्रिया 

  4. प्यार 

उत्तर :- पिया 


प्रश्न 15) पक्ष का तद्भव रूप हैं ?

  1. पंछी 

  2. पखेरू 

  3. पंख 

  4. इनमे से कोई नहीं 

उत्तर :- पंख 


प्रश्न 16) तद्भव शब्द का चयन कीजिये ?

  1. सुर 

  2. निडर 

  3. गति 

  4. कमल 

उत्तर :- निडर 


प्रश्न 17) निम्नलिखित में से कौन - सा शब्द तद्भव नहीं हैं ?

  1. दुआर 

  2. सायं 

  3. गिरिस्ती 

  4. पाँव 

उत्तर :- सायं 


प्रश्न 18) निम्नलिखित में से कौन - सा शब्द तद्भव हैं ?

  1. पंख 

  2. पृष्ठ 

  3. लज्जा 

  4. शिला 

उत्तर :- पंख 


प्रश्न 19) निम्नलिखित में से कौन - सा शब्द तत्सम नहीं हैं ?

  1. कुसुम 

  2. भूषिका 

  3. वंश 

  4. नेह 

उत्तर :- नेह 


प्रश्न 20) घोटक का तद्भव रूप क्या हैं ?

  1. हय 

  2. अश्व 

  3. घोडा 

  4. तुरंग 

उत्तर :- घोडा 


प्रश्न 21) निम्नलिखित में से कौन तत्सम हैं ?

  1. भौजी 

  2. भौजाई 

  3. भ्रातृजाया 

  4. जोरू 

उत्तर :- भ्रातृजाया 


प्रश्न 22) निम्नलिखित शब्दों में से तत्सम शब्द कौन - सा हैं ?

  1. छत्री 

  2. ठाकुर 

  3. क्षत्री 

  4. क्षत्रिय 

उत्तर :- क्षत्रिय 


प्रश्न 23) इनमे से कौन - सा शब्द तत्सम नहीं  हैं ?

  1. क्षीर 

  2. मयूर 

  3. सफेद 

  4. शीर्ष 

उत्तर :- सफेद 


प्रश्न 24) निम्नलिखित शब्दों में से तत्सम शब्द कौन - सा हैं ?

  1. कुक्कुर 

  2. कुत्ता 

  3. पिल्ला 

  4. कुकूर 

उत्तर :- कुक्कुर 


प्रश्न 25) निम्न में से तद्भव शब्द हैं ?

  1. मानव 

  2. मनई 

  3. मनुष्य 

  4. मानो 

उत्तर :-  मनई 


प्रश्न 26) चूरन का तत्सम शब्द हैं ?

  1. चौर 

  2. चूर्ण 

  3. चर्म 

  4. चक्षु 

उत्तर :- चूर्ण 


प्रश्न 27) माँ शब्द का तत्सम हैं ?

  1. माता 

  2. मातृका 

  3. मातृ

  4. अम्मा 

उत्तर :- मातृ


प्रश्न 28) तत्सम शब्द का चयन कीजिये ?

  1. शेर 

  2. बबर शेर 

  3. व्याघ्र 

  4. बाघ 

उत्तर :- व्याघ्र 


प्रश्न 29) कौन सा शब्द तत्सम नहीं हैं ?

  1. इन्दु 

  2. दिनेश 

  3. मनोज 

  4. रात 

उतर :- रात 


प्रश्न 30) ढीठ शब्द का तत्सम शब्द हैं ?

  1. दृष्ट 

  2. पुष्ट 

  3. दृश्य 

  4. धृष्ट 

उत्तर :- धृष्ट 


प्रश्न 31) ससुर शब्द का तत्सम हैं ?

  1. सस्वर 

  2. स्वसुर 

  3. श्वसुर 

  4. श्वश्रू  

उत्तर :- श्वसुर 


प्रश्न 32) गोबर का तत्सम रूप हैं ?

  1. गुर्वर 

  2. गोमय 

  3. गुडवर 

  4. गुब्बार 

उत्तर :- गोमय 


प्रश्न 33) टकसाल का तत्सम रूप हैं ?

  1. टंकशाला 

  2. टंकशाल 

  3. टकशाल 

  4. टकशाला 

उत्तर :- टंकशाला 


प्रश्न 34) निम्न में से तत्सम शब्द हैं ?

  1. भैंस 

  2. बारह 

  3. सच 

  4. पद 

उत्तर :- पद 


प्रश्न 35) अकार्य का तद्भव रूप क्या हैं ?

  1. अकाम 

  2. अकाज 

  3. अकारथ 

  4. इनमे से कोई नहीं 

उत्तर :- अकाज 

प्रश्न 36) देवर का तत्सम रूप क्या हैं ?

  1. द्विवर 

  2. द्वितियवर 

  3. दूभर 

  4. दुर्बह 

उत्तर :- द्विवर 


प्रश्न 37) कौन सा शब्द तद्भव हैं ?

  1. रुक्ष 

  2. वृक्ष 

  3. पल्लव 

  4. खजूर 

उत्तर :- खजूर 


प्रश्न 38) निम्न में से तद्भव शब्द का चयन कीजिये ?

  1. कलश 

  2. कलस 

  3. कल्स 

  4. कल्श 

उत्तर :- कलश 


प्रश्न 39) धरित्री का तद्भव रूप क्या हैं ?

  1. धारिती 

  2. धरती 

  3. धरिता 

  4. धरितरी 

उत्तर :- धरती 


प्रश्न 40) निम्न में से तत्सम शब्द हैं ?

  1. अटारी 

  2. अहीर 

  3. आँख 

  4. अखिल 

उत्तर :- अखिल 


प्रश्न 41) कन्धा का तत्सम रूप हैं ?

  1. इस्कन्ध 

  2. स्कन्ध 

  3. कक्षु 

  4. कन्धु 

उत्तर :- स्कन्ध 


प्रश्न 42) स्फूर्ति शब्द का तद्भव शब्द हैं ?

  1. सुग्गा 

  2. सौत 

  3. फुर्ती 

  4. इनमे से कोई नहीं 

उतर :- फुर्ती 


प्रश्न 43) निम्न में से तत्सम शब्द का चयन कीजिये ?

  1. पड़ोसी 

  2. गोधूम 

  3. बहू 

  4. शहीद 

उत्तर :- गोधूम 


प्रश्न 44) इनमे से कौन - सा तद्भव शब्द हैं ?

  1. चतुर्दश 

  2. चतुर्थ 

  3. चौदह 

  4. चतुर्थी 

उत्तर :- चौदह 


प्रश्न 45) आँसू शब्द हैं ?

  1. तत्सम 

  2. तद्भव 

  3. देशज 

  4. इनमे से कोई नहीं 

उत्तर :- तद्भव 


प्रश्न 46) इनमे से कौन सा शब्द तत्सम रूप हैं ?

  1. अंधकार 

  2. अँधियारा 

  3. अँधेरा 

  4. रात 

उत्तर :- अंधकार 


प्रश्न 47)  इनमे से कौन सा शब्द तत्सम रूप हैं ?

  1. अनजान 

  2. सच 

  3. पत्ता 

  4. घोटक 

उत्तर :- घोटक 


प्रश्न 48) वानर का तद्भव रूप हैं ?

  1. बानर 

  2. बन्दर 

  3. बांदर 

  4. बान्दर 

उत्तर :- बन्दर 


प्रश्न 49) अंगीठी का तत्सम रूप बताइए ?

  1. अग्निका 

  2. अनिष्ठिका 

  3. अग्निष्ठिका 

  4. अग्निष्ठिकी 

उत्तर :- अग्निष्ठिका 


प्रश्न 50) ताला का तत्सम रूप हैं ?

  1. तालिका 

  2. तालक 

  3. ताली 

  4. तलाक 

उत्तर :- तालक 


FCQ ;- 

1 ;- तत्सम एवं तद्भव शब्द क्या है 

ANS ;- 
 तत्सम शब्द में समय और परिस्तिथि के कारण कुछ परिवरतन होने से जो शब्द बने होते है उन्हें तद्भव कहते है और वह शब्द जो संस्कृत से सीधे ही हिंदी में उसका प्रयोग किया जाता है उसे तत्सम शब्द कहते है 

2 ;- तत्सम और तत्भ्व शब्द कोन से है 

ANS ;- ऐसे शब्द जो संस्कृत से ज्यो के त्यों लिए गए तत्सम होते आहे संस्कृत से हिंदी में आने पर जिन शब्दों का रूप परिवर्तन हो गया है उसे तत्भ्व कहते है 


3 ;- तत्सम शब्द उदहारण लिखे 


आम्र , उष्ट , ऐश्वर्य , षष्टि , 


4 ;- सूरज का तत्सम शब्द क्या है 

ANS ;- सूर्य शब्द  दिनकर 


5 ;- तत्सम और तदभव शब्द में क्या अंतर है 

ANS ;- वे शब्द जो मात्रभाषा संस्कृत से ज्यो के त्यों हिंदी में प्रयुक्त किये जाते है उन शब्दों को तत्सम कहा जाता है और वे शब्द जो  संस्कृत से हिंदी में अपना रूप बदलकर आये है उन्हें तदभव कहते है 

6 ;- तत्सम और तदभव की पहचान कैसे करे 

ANS ;- जिन शब्दों को संस्कृत से बिना  किसी परिवर्तन के लिए जाता है उन्हें तत्सम शब्द कहते है इनमे ध्वनी परिवर्तन नहीं होता है 
जैसे ;- अग्नि , आम्र 

तत्सम शब्द ;- संस्कृत में से सीधे हिंदी में रूपांतरित करके अब उसका रूप बदल जाता है 
जैसे ;- आग , पानी 

7 ;- तदभव शब्द का अर्थ क्या होता है 

ANS ;- तदभव शब्द का अर्थ एक संस्कृत शब्द है जो मध्यकालीन भारत - आर्य भाषाओ के सन्दर्भ में उन शब्दों को कहते है जो संस्कृत के मूल शब्द नहीं है बल्कि संस्कृत के किसी मूल शब्द से व्युत्पन्न है 

8 ;- तत्सम शब्द का उदाहरण  क्या है 

ANS ;- जो शब्द संस्कृत से हिंदी में बिना  परिवर्तन किये  अपना लिए जाते है 

जैसे ;- कर्म , अग्नि , हस्त 

9 ;- माँ का तत्सम शब्द क्या है 

ANS ;- माँ का तत्सम शब्द - मात्र है 

१० ;- हाथी  का तत्सम शब्द क्या है 

ANS ;- हस्ती 

11 ;- दही का तत्सम शब्द क्या है 

ANS ;- दधि 

12 ;- दिन का तदभव शब्द क्या है 

ANS ;- दिन 

13 ;- दूध का तत्सम शब्द क्या है 

ANS ;- दुग्ध 

14 ;- गाँव का तत्सम शब्द क्या है 

ANS ;- ग्राम 

15 ;-घर का तत्सम शब्द क्या है 

ANS ;- गृह 

तत्सम शब्द और तदभव शब्द mcq 

      


दोस्तों इस पोस्ट में हमने तत्सम और तदभव दोनों को मिलकर यह पोस्ट बनाई है जिससे आपको यह पोस्ट अच्छे से समझ में आ जाये और आप परीक्षा में इस टोपिक से अगर कोई प्रश्न आये तो आप इसे अच्छे से कर सके और आपको यह जानकारी रहे के तत्सम और तदभव शब्द में क्या अंतर है तत्सम शब्द उदाहरण- TATSAM SHABD KE UDAHARN तत्सम शब्द किसे कहते हैं तत्सम शब्द और तदभव शब्द mcq तदभव शब्द के उदाहरण tatsam or tatbhav udaharn mcq 

अनिल कुमार पलाशिया 

धन्यबाद 

Post a Comment

0 Comments

hindi thoughts for students