Header Ads Widget

सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 मॉडल पेपर 2023 mp board

सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 मॉडल पेपर 2023- 24 mp board-social science class 10 model paper 2023 - 24 mp board


हेलो दोस्तों मैं अनिल कुमार पलासिया आज आपके लिए महत्वपूर्ण टॉपिक एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं का मॉडल पेपर जो आपकी परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है उसको लेकर आ रहा हूं इस पेपर में हम [ सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 मॉडल पेपर 2023 mp board-social science class 10 model paper 2024 mp board] आपको महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर की जानकारी देंगे आप इस पोस्ट का अध्ययन करें जिससे आपको वार्षिक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे इस पोस्ट में हम सामाजिक विज्ञान कक्षा दसवीं के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न को मॉडल पेपर के अनुसार बना कर आपके सामने लेकर आ रहे हैं जिसस आपको प्रश्नों के साथ उत्तर भी एक ही जगह पर देखने को मिलेगा इसमें हम 2 नंबर 3 नंबर और चार नंबर के प्रश्नों के बारे में अच्छे से जानकारी देखेंगे। 


सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 मॉडल पेपर 2023 mp board


दो नंबर के प्रश्न - ncert solutions in hindi मॉडल पेपर 2024


प्रश्न क्रमांक 1: - संसाधन से क्या आशय है।

Ans :- संसाधन से हमारा तात्पर्य है कि मानव के उपयोग में जो वस्तुएं आती है चाहे वह प्राकृतिक हो या मानव निर्मित हो वह संसाधन कहलाती है जैसे हवा  , पानी , फल , कपड़े।

प्रश्न क्रमांक 2:- बांगर और खादर में अंतर बताइए।

Ans:- बांगर और खादर 

बांगर यह पुरानी जलोढ़ मिट्टी वाले वह भाग है इस प्रकार के जलोढ़ से लगातार एकत्रित होने वाले छज्जे जैसी संरचना बन जाती है जो बाढ़ प्रभावी मैदान के स्तर जितनी उठ जाती है

खादर एक नवीनतम भूमि है जो बाढ़ में दानों का युवा संग्रहण है हर वर्ष मिट्टी बदलती रहती है इसमें पैदावार की मात्रा उपयुक्त होती है। 

प्रश्न क्रमांक 3:- संसाधन से क्या आशय है इसका हमारे जीवन में क्या महत्व है।

Ans:- कोई वस्तु या तत्व तभी संसाधन कहलाता है जब उससे मनुष्य की किसी आवश्यकता की पूर्ति होती है जैसे जल एक संसाधन है क्योंकि इससे मनुष्य वन्यजीवों की प्यास बुझती है खेतों में फसलों की सिंचाई होती है और यह स्वच्छता प्रदान करने भोजन बनाने और भी आदि मानव की बहुत सी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है

प्रश्न क्रमांक 4:-नवीकरणीय संसाधन क्या है स्पष्ट कीजिए

Ans:-नवीनीकरण ऊर्जा या अक्षय ऊर्जा में भी सारी ऊर्जा शामिल है जो प्रदूषण कारक नहीं है तथा जिनके स्त्रोत  नष्ट नहीं होता है या जिनके स्त्रोत का पुनर्भरण होता रहता है वह नवीनीकरण ऊर्जा संसाधन है जैसे सौर ऊर्जा पवन ऊर्जा जल विद्युत ऊर्जा ऊर्जा बायोमास जैव ईंधन आदि नवीनीकरण ऊर्जा के उदाहरण हैं

प्रश्न क्रमांक 5 प्रारंभिक जीविका निर्वाह कृषि क्या है।

Ans:-जब खेती से केवल इतनी उपज उत्पन्न हो की उससे परिवार का पेट भर पाए या खेती से शिव जीविका का निर्वाह किया जा सके इस तरह की खेती को हम जीविका निर्वाह कृषि कहते हैं।

प्रश्न क्रमांक 6 गहन जीविका कृषि क्या है।

Ans:- जब कृषि बड़े भूभाग पर होती है और संघन आबादी वाले क्षेत्र में होती हैं तो उसे गहन जीविका कृषि कहते हैं इस प्रकार की कृषि में जैव रासायनिक निवेशिकों और सिंचाई का अत्यधिक इस्तेमाल किया जाता है।

प्रश्न क्रमांक 7 सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के उद्योगों में अंतर स्पष्ट कीजिए। 

Ans:-सार्वजनिक क्षेत्र अर्थव्यवस्था का हिस्सा है जहां सरकार या स्थानीय अधिकारियों द्वारा कार्य करने के बजाए सामान और सेवाएं प्रदान की जाती है

निजी क्षेत्र में व्यवसाई गतिविधि होती है जो निजी व्यक्तियों द्वारा स्वामित्व वित्त पोषित और संचालित होती है।

प्रश्न क्रमांक 8 भू प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपाय लिखिए 

Ans:- भू प्रदूषण को रोकने के उपाय निम्नलिखित है 
  • फसलों पर छिड़कने वाली विषैली दवाइयों के प्रयोग पर प्रतिबंध
  • गांव तथा नहरों में गंदगी को एकत्रित करने के उचित स्थान।
  • खेतों में पानी की उचित व्यवस्था। 
  • वनों के विनाश पर प्रतिबंध।

प्रश्न क्रमांक 9 नवीकरणीय संसाधन क्या है स्पष्ट कीजिए

Ans:-नवीनीकरण ऊर्जा या अक्षय ऊर्जा में भी सारी ऊर्जा शामिल है जो प्रदूषण कारक नहीं है तथा जिनके स्त्रोत  नष्ट नहीं होता है या जिनके स्त्रोत का पुनर्भरण होता रहता है वह नवीनीकरण ऊर्जा संसाधन है जैसे सौर ऊर्जा पवन ऊर्जा जल विद्युत ऊर्जा ऊर्जा बायोमास जैव ईंधन आदि नवीनीकरण ऊर्जा के उदाहरण हैं

प्रश्न क्रमांक 10 पाइपलाइन परिवहन के महत्व बताइए।

Ans - पाइपलाइन परिवहन से लाभ
 तरल पदार्थों में गैस की लंबी दूरियों के परिवहन के लिए पाइपलाइन परिवहन का सर्वाधिक सुविधाजनक एवं सबसे अच्छा  साधन है पाइपलाइन परिवहन में ऊर्जा की बचत होती है समुद्री जल में भी पाइप लाइन बिछाना संभव है इसमें समय की बचत होती है तथा इससे प्रदूषण भी नहीं होता है।

प्रश्न क्रमांक 11 व्यापार से आप क्या समझते हैं।

Ans -व्यापार का अर्थ है क्रय और विक्रय करना एक शुद्ध शब्द में कहे तो  एक व्यक्ति किसी वस्तु को
 एक स्थान से दूसरे स्थान पर बेचना जिससे उसे मुद्रा प्राप्त होती है उसे हम व्यापार कहते हैं।

प्रश्न क्रमांक 12 स्थानीय व्यापार व अंतरराष्ट्रीय व्यापार में अंतर बताइए।

Ans:- दो देशों के बीच होने वाले व्यापार को अंतरराष्ट्रीय व्यापार कहते हैं जबकि स्थानीय व्यापार देश के भीतर होता है सामान्य तौर पर अंतरराष्ट्रीय व्यापार इंटरनेट के माध्यम से होता है जबकि स्थानीय व्यापार शहरों और गांव में इंटरनेट और बाजार दोनों के माध्यम से होता है ।

प्रश्न क्रमांक 13  रेल परिवहन की दो हानि या नुकसान लिखो।

Ans:- रेल परिवहन की दो हानियां निम्नलिखित 
  •  अनेक मार्ग बहुत पुराने हैं
  • अनेक यात्री बिना टिकट यात्रा करते हैं।
  • लोग अधिकांश बार चेन खींच लेते हैं जिससे रेल परिवहन को हानि उठानी पड़ती है।

प्रश्न क्रमांक 14 प्रथम विश्व युद्ध में केंद्रीय शक्तियां कौन-कौन सी थी।

Ans:- प्रथम विश्व युद्ध में केंद्रीय शक्ति जर्मनी ,ऑस्ट्रिया ,हंगरी, तुर्की ,और बुलगारीआ थी

तिन नंबर के प्रश्न - सामाजिक विज्ञान कक्षा10 

प्रश्न क्रमांक 15 आयात शुल्क क्या है।

Ans:- आयात शुल्क किसी देश के सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा उत्पादों या सेवा के आयात पर एकत्रित किए गए कर को संदर्भित करता है किसी उत्पादन का मूल्य आमतौर पर आयात शुल्क को अंतिम रूप देता है।

प्रश्न क्रमांक 16 चेंबर ऑफ कॉमर्स क्या था।

Ans:-चेंबर ऑफ कॉमर्स से हमारा अभिप्राय यह है कि व्यापारियों का एक बोर्ड होता है जिसमें व्यवसाई अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए गणना यह आकलन करते हैं जिसे चेंबर ऑफ कॉमर्स कहा जाता है। इसमें कस्बों और शहरों में व्यवसाय के मालिक व्यापारिक समुदाय की ओर से वकालत करने के लिए इन स्थानीय समाजों का निर्माण करते हैं

प्रश्न क्रमांक 17 जमशेदजी जीजीभोय कौन थे।

Ans:-जमशेदजी जीजी भूमि टाटा भारत के पहले उद्योगपति थे जमशेदजी टाटा जमशेदपुर में टाटा आयरन एंड स्टील वर्कर्स कंपनी के संस्थापक थे जिसे अब टाटा स्टील के नाम से जाना जाता है उनका जन्म गुजरात के नवसारी नाम के छोटे कस्बे में एक पारसी परिवार के घर हुआ था।

प्रश्न क्रमांक 18 निरंकुशवाद से क्या आशय है।

Ans:-निरंकुशवाद का सामान्य अर्थ एक ऐसी सरकार या शासन व्यवस्था से है जिसमे सत्ता पर किसी प्रकार का कोई अंकुश नहीं होता है इतिहास में ऐसी राजशाही सरकारों को निरंकुश सरकार कहते हैं जो अत्यंत केंद्रीय सैन्य बल पर आधारित और दमनकारी सरकार होती है ।

प्रश्न क्रमांक 19 गाथा गीत से क्या आशय है।

Ans:- गाथा गीत का अर्थ होता है गीत गाना इससे हमारा अभिप्राय है कि एक विशेष समय पर गीत को गाना गाथा गीत कहलाता है।

प्रश्न क्रमांक 20-  गुड ब्लॉक प्रिंट या तख्ती की छपाई यूरोप में 1295 के बाद आई कारण बताइए।

Ans:- मार्को पोलो 1295 में जब चीन से वापस लौटा तो अपने साथ वुडब्लॉक प्रिंटिंग की जानकारी लेकर आया इसलिए यूरोप में वुडब्लॉक प्रिंटिंग 1295 के बाद आई।

प्रश्न क्रमांक 21 गुटेनबर्ग प्रेस पर टिप्पणी लिखिए।

Ans:- गुटेनबर्ग प्रेस जर्मनी के एक निवासी था वह बचपन से ही तेल और जैतून पेरने की मशीनें देख कर आया था बाद में उसने एक पत्थर पर पॉलश करने की कला सीखी . 
 फिर सुनारी और आखिर में उसने शिशु को इच्छा के अनुसार आकृतियों में गन्ने की दक्षता प्राप्त कर ली अपने ज्ञान और अनुभव का प्रयोग उसने अपने नए अविष्कार में किया।

प्रश्न क्रमांक 22 अल्प बेरोजगारी क्या है।

Ans:-किसी क्षेत्र में आवश्यकता से अधिक लोगों का नियोजन होना आती है कृषि क्षेत्र में जहां परिवार के सभी सदस्य कार्य करते हैं प्रत्येक व्यक्ति कुछ न कुछ काम करता दिखाई पड़ता है किंतु वास्तव में उनका श्रम प्रयास विवादित है और किसी को भी पूर्ण रोजगार प्राप्त नहीं है।

चार नंबर के प्रश्न उत्तर social science class10model paper 

प्रश्न क्रमांक 23 अंतिम उत्पादन से क्या आशय है।

Ans:- अंतिम उत्पादन से हमारा अभिप्राय है कि ऐसी वस्तु जिसका उपयोग अंतिम बार किया जाता है जिन्हें दूसरी बार उपयोग में नहीं लाया जा सकता है या जिसका दूसरी बार कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकता है उसे अंतिम वस्तु या अंतिम उत्पादन कहते हैं।

प्रश्न क्रमांक 24 वन्य प्राणी संरक्षण क्यों आवश्यक है उपाय लिखिए।

Ans:- वन्य प्राणी संरक्षण की आवश्यकता निम्नलिखित है
  • प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए।
  • फल मे वे सब्जियां तथा ओषधियां प्राप्त करने के लिए
  • जलाने वाली लकड़ी प्राप्त करने के लिए।
  • पर्यावरण में संतुलन बनाने के लिए।
  • मृदा अपरदन एवं बाढ़ नियंत्रण करने के लिए।
  • वन्य प्राणी की सुरक्षा के लिए।    

प्रश्न क्रमांक 25 संघीय शासन व्यवस्था क्या है

Ans:- संघीय  शासन व्यवस्था से हमारा अभिप्राय यह है कि संघवाद सरकार का वह रूप है जिसमें शक्ति का विभाजन आंशिक रूप से केंद्र सरकार और राज्य सरकार अथवा क्षेत्रीय सरकारों के मध्य होता है संघवाद संवैधानिक तौर पर शक्ति को साझा करता है क्योंकि इसमें सुशासन तथा साझा शासन की व्यवस्था होती है आजादी के बाद से  लेकर अब तक भारतीय संघवाद का स्वरूप बदलता रहा है। 

प्रश्न क्रमांक 26 केंद्र और राज्यों में सत्ता का विभाजन कैसे हुआ। 

Ans:- एक संघात्मक संविधान में केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का विभाजन होता है प्रत्येक सरकार संविधान द्वारा सीमा में ही कार्य करती है पर इसका अर्थ यह नहीं है कि उनका एक दूसरे से कोई संबंध नहीं होता है क्योंकि दोनों सरकारें एक ही नागरिक पर प्रशासन करती है और उनके कल्याण के लिए कार्य को संपादित करती है इसलिए इनमें आपस में सहयोग और समन्वय आवश्यक होता है । 

प्रश्न क्रमांक 27 औपचारिक क्षेत्र और अनौपचारिक क्षेत्र के ऋणों के बीच प्रमुख अंतरों का उल्लेख कीजिए। 

Ans:- 

औपचारिक स्त्रोत :- इसके अंतर्गत ऋण के वे स्त्रोत सम्मिलित होते हैं जो सरकार द्वारा पंजीकृत होते हैं इनमें सरकारी नियमों में वह भी नियमों का पालन करना पड़ता है ऋण के औपचारिक स्रोतों में बैंक व सहकारी समितियां होती है।

अनौपचारिक स्त्रोत: - इसके अंतर्गत छोटी और छुटपुट इकाइयां सम्मिलित होती हैं जो प्राय सरकार के नियंत्रण से बाहर होती है यद्यपि इसके लिए भी सरकारी नियम और विनियम होते हैं परंतु उनका पालन नहीं किया जाता है ऋण के औपचारिक स्रोतों में साहूकार व्यापारी नियोक्ता भूस्वामी रिश्तेदार एवं मित्र होते हैं। 

प्रश्न क्रमांक 28 क्या कारण है कि बैंक कुछ कर्ज दारों को कर्ज देने के लिए तैयार नहीं होते हैं।

Ans :- बैंक कुछ कर्ज दारो को कर्ज देने के लिए इसलिए तैयार नहीं होते हैं क्योंकि वह भरोसेमंद कर्जदार नहीं होते हैं अर्थात वे ऋण की शर्तों को पूरा नहीं कर पाते हैं उनके रेट अदायगी की क्षमता विश्वसनीय नहीं होती है तथा उनके पास गिरवी रखने के लिए कोई संपत्ति भी नहीं होती है जिसके कारण बैंक उन्हें ऋण देने से कतराते हैं। यदि बैंक इन लोगों को ऋण दे दे  .तो उसे ऋण की वापसी भी नहीं होगी जिससे बैंक के अस्तित्व को खतरा पैदा हो सकता है बैंक तभी चल सकते हैं जब उन्हें ऋण वापसी के साथ-साथ ब्याज भी मिले।

प्रश्न क्रमांक 29 ऊर्जा के परंपरागत साधनों को समझाइए।

Ans:- परंपरागत ऊर्जा के स्त्रोत जलावन  उजले कोयला पेट्रोलियम प्राकृतिक गैस और बिजली है। गैर परंपरागत ऊर्जा के स्त्रोत सौर ऊर्जा पवन ऊर्जा ज्वारीय ऊर्जा बायोगैस और परमाणु ऊर्जा जलावन और उज्जैन अनुमानित आंकड़े के अनुसार आज भी ग्रामीण घरों की ऊर्जा की जरूरत का 70% भाग जलावन और उपलों से पूरा होता है।

प्रश्न क्रमांक 30 रेट होल खनन पर टिप्पणी लिखिए।

Ans:- रेट होल खनन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें बहुत छोटी सुरंग खोदना शामिल है रेट होल खनन में आमतौर पर लगभग 3 से 4 फीट गहरी होती है जिसमें श्रमिक अधिकतर बच्चे प्रवेश करते हैं और कोयला निकालते हैं इसमें कठिन इलाके और इस क्षेत्र में उपलब्ध कोयले की प्रकृति के कारण मेघालय मुख्य रूप से रेट होल खनन में सलंग्न है झारखंड और छत्तीसगढ़ में कोयले की परत मेघालय की तुलना में अधिक होती है इन राज्यों में रेट होल खनन की घटनाएं होती है । 

प्रश्न क्रमांक 31 जलियांवाला बाग हत्याकांड पर टिप्पणी लिखिए।

Ans:-जलियांवाला बाग हत्याकांड 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियांवाला बाग में एक जनसभा आयोजित करने की घोषणा की गई लोगों को वहां एकत्रित होने दिया गया जब लोग हजारों की संख्या में इकट्ठे हुए तो वहां जनरल डायर अंग्रेजी सेना के साथ वहां पहुंच गया उसने बिना किसी चेतावनी के निहत्थे लोगों के ऊपर अचानक गोलीबारी चलाना प्रारंभ कर दिया इसमें हजारों लोगों की संख्या में  लोग मारे गए इस घटना के कारण गांधी जी ने असहयोग आंदोलन को चलाया था। 

प्रश्न क्रमांक 32 साइमन कमीशन पर टिप्पणी लिखिए। 

Ans :- साइमन आयोग सात ब्रिटिश सांसदों का समूह था इसमें कोई भी भारतीय नहीं था सभी अंग्रेज थे इसका गठन 8 नवंबर 1927 में भारत में संविधान सुधारों के अध्ययन के लिए किया गया था इसका मुख्य कार्य था कि मांटेग्यू चेम्सफोर्ड सुधार की जांच करना 3 फरवरी 1928  मैं साइमन कमीशन भारत आया भारती आंदोलनकारियों ने साइमन कमीशन वापस जाओ के नारे लगाए और जमकर इसका विरोध किया साइमन कमीशन के विरुद्ध होने वाले इस आंदोलन में कांग्रेस  के साथ मुस्लिम लीग ने भी साथ दिया था साइमन आयोग के अध्यक्ष सर जॉन मार्शल थे

प्रश्न क्रमांक 33 बहुजन समाज पार्टी के सार्वभौमिक विचार और संगठन का वर्णन कीजिए 

Ans :- बहुजन समाज पार्टी में सर्व भौमिक न्याय स्वतंत्रता समानता और भाईचारे के सर्वोच्च सिद्धांत किस सोच वाला भारत एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल है इसका गठन मुख्यता एक क्रांतिकारी सामाजिक और आर्थिक आंदोलन के रूप में काम करने के लिए किया गया है जो भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज बनाने के लिए किया गया था 

गठन - बहुजन समाज पार्टी का गठन मुख्यता काशीराम द्वारा 14 अप्रैल 1984 में किया गया था इसका प्रतीक चिन्ह हांती है और मायावती जी कई वर्षों से इसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष रही है 

प्रश्न क्रमांक 34 लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की विभिन्न भूमिका पर चर्चा कीजिए। 

Ans:- लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की विभिन्न भूमिका है। 
  • राजनीतिक दल चुनाव लड़ते हैं और यह कोशिश करते हैं कि चुनाव में उनके उम्मीदवार ही जीते।
  • यह राजनीतिक दल देश में व्याप्त समस्याओं को जनता के सामने रखकर जनता में जागरूकता पैदा करते हैं।
  • राजनीतिक दल चुनाव लड़ कर सरकार गठित करते हैं।
  • सरकारी दल कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

प्रश्न क्रमांक 35 एजेंडा 21 क्या है।

Ans:- यह एक कार्यसूची है जिसका उद्देश्य समान हितों पारस्परिक आवश्यकताओं एवं सम्मिलित जिम्मेदारियों के अनुसार विश्व सहयोग के द्वारा पर्यावरणीय क्षति गरीबी और रोगों से निपटना।

प्रश्न क्रमांक 36 मृदा संरक्षण के उपाय लिखिए।

Ans:- 
  • समोच्च रेखा के अनुरोप  जुताई करना ।
  • पहाड़ों पर सीडी बनाकर रखना ।
  • आश्रय पेटी
  • पट्टीदार कृषि करके ।
    

प्रश्न क्रमांक 37 जैव विविधता मानव जीवन के लिए क्यों आवश्यक है।

Ans:- 
  • वन्य जीव और कृषि फसल उप जातियों में अत्यधिक जीवन बताएं जाते हैं।
  • मानव और दूसरे जीवधारी आपस में एक जटिल परिस्थिति तंत्र का निर्माण करते हैं।
  • विभिन्न प्रकार के जीव जंतु इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रश्न क्रमांक 38 नर्मदा बचाओ आंदोलन पर टिप्पणी लिखिए।
Ans:- 

  • आंदोलन गैर सरकारी संगठन द्वारा संचालित है
  • आरंभ में ही आंदोलन जंगलों के बांध के पानी में डूबने के मुद्दे पर केंद्रित था।
  • बाद में इसका लक्ष्य विस्थापित और पुनर्वास का हो गया
  • मेघा पाटकर जी आज भी इस आंदोलन के लिए संघर्ष कर रही है।

प्रश्न क्रमांक 39 भारत में सौर ऊर्जा का भविष्य उज्ज्वल है क्यों
Ans:- 

  • भारत एक उष्णकटिबंधीय देश है।
  • यह प्रदूषण रहित है।
  • निम्न वर्ग के लोग इसका आसानी से उपयोग उठा सकते हैं।

प्रश्न क्रमांक 40 वैश्वीकरण से क्या आशय है।

 Ans:- वैश्वीकरण से हमारा सीधा अर्थ यह है कि एक देश के जितने भी वस्तुएं हैं सेवाएं हैं उसको विश्व स्तर तक लेकर जाना और उसको एक ही कृत करके राष्ट्र में सेवाएं पहुंचाना वैश्वीकरण कहलाता है जैसे वस्तु ,सेवा ,पूंजी ,बौद्धिक संपदा ,आदि।

प्रश्न क्रमांक 41 विश्व व्यापार संगठन पर टिप्पणी लिखिए

Ans विश्व व्यापार संगठन संगठन है जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय व्यापार को उधार बनाना है विकसित राष्ट्रों की पहल पर शुरू किया गया विश्व व्यापार संगठन अंतरराष्ट्रीय व्यापार से संबंधित नियमों को निर्धारित करता है और यह देखता है कि इन नियमों का पालन हो वर्तमान में विश्व के 164 देश विश्व व्यापार संगठन के सदस्य हैं।

प्रश्न क्रमांक 42 एटीएम क्या है।

Ans एटीएम से आशय यह है कि यह ऐसी व्यवस्था है जिसके माध्यम से हम रुपए को निकाल सकते हैं यह एक प्लास्टिक कार्ड होता है इसमें धातु की एक चिप लगी हुई होती है जिस पर हमारा बैंक अकाउंट दर्ज हता है इससे हम मशीन की सहायता से पैसे निकाल सकते हैं।

प्रश्न क्रमांक 43 विकास के लिए ऋण की क्या भूमिका है।

Ans विकास में ऋण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है किसी भी उत्पादन के लिए पूंजी की आवश्यकता होती है और वह पूंजी हमें ऋण के द्वारा ही प्राप्त होती है इसके माध्यम से हम वस्तु का उत्पादन करते हैं और उससे हमें आय प्राप्त होती है।

प्रश्न क्रमांक 44 मुद्रा के प्रमुख कार्य लिखिए।

Ans मुद्रा के निम्नलिखित कार्य हैं।
  • मुद्रा का विनिमय करना इसके अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति वस्तु के बदले मुद्रा प्राप्त करता है।
  • मूल्य का मापन करना इसके अंतर्गत मुद्रा के मूल्य के अनुसार वस्तु को खरीदना करना।

प्रश्न क्रमांक 45 अल्प बेरोजगारी किसे कहते हैं।

 Ans प्रत्येक व्यक्ति कुछ  ना कुछ कार्य कर रहा है परंतु किसी को भी पूर्ण रोजगार प्राप्त नहीं है यह अल्प  बेरोजगारी कहलाती है

प्रश्न क्रमांक 46 उत्पादन से क्या आशय है।

Ans अंतिम उत्पादन से हमारा आशय यह है कि वे वस्तुएं जो उपयोग के लिए तैयार हैं उन्हें अंतिम उत्पादन कहा जाता है जैसे डबल रोटी।

प्रश्न क्रमांक 47 खुली बेरोजगारी क्या है।

Ans खुली बेरोजगारी से हमारा आशय यह है कि जब व्यक्ति कार्य करने के योग्य होता है और वह कार्य करना चाहता है लेकिन उसको कोई कार्य नहीं मिलता है ऐसी स्थिति को खुली बेरोजगारी कहते हैं।

प्रश्न क्रमांक 48 राजनीतिक दल का क्या अर्थ होता है।

Ans राजनीतिक दल लोगो का एक ऐसा संगठित समूह होता है जो चुनाव लड़ने और सरकार में राजनीतिक सत्ता हासिल करने के उद्देश्य से कार्य करता है समाज में सामूहिक हितों को ध्यान में रखकर यह समूह कुछ नीतियों को बनाता है और सामूहिक विकास के लिए यह कार्य करता है।

प्रश्न क्रमांक 49  सत्ता के विकेंद्रीकरण से क्या आशय है।

Ans जब केंद्र और राज्य सरकार से शक्तियां लेकर स्थानीय सरकारों को दी जाती है तो इसे सत्ता का विकेंद्रीकरण कहते हैं विकेंद्रीकरण के पीछे बुनियादी सोच यह है कि अनेक मुद्दों और समस्याओं का निपटारा स्थानीय स्तर पर ही बढ़िया ढंग से हो सकता है 

प्रश्न क्रमांक 50 जैव और अजैव संसाधन क्या है।

Ans जैव संसाधन :- इन संसाधनों की प्राप्ति जीवमंडल से होती है और इनमें जीवन होता है जैसे मानव ,वनस्पति ,मत्स्य आदि।

अजेव संसाधन :- वे संसाधन जो निर्जीव वस्तुओं से बने हैं जिनमें जीवन नहीं है अजेव  संसाधन कहलाते हैं जैसे चट्टान , धातुएं । 

प्रश्न क्रमांक 51 मृदा अपरदन से क्या अभिप्राय है

Ans:- मृदा के कटाव और उसके बहाव की प्रक्रिया को रोकना ही मृदा अपरदन कहलाता है।

प्रश्न क्रमांक 52 पवन अपरदन किसे कहते हैं।

Ans:-पवन द्वारा मैदान अथवा वालू क्षेत्र से मृदा को उड़ा ले जाने की प्रक्रिया को पवन अपरदन कहते हैं।

प्रश्न क्रमांक 53 समोच्च जुताई किसे कहा जाता है।

Ans:-समोच्च रेखा के साथ ढलान वाली भूमि पर खेती करना समुच्चय जुताई इसकी ऊंचाई समोच्च रेखा के बाद एक ढलान पर जुताई की खेती का अभ्यास है

प्रश्न क्रमांक 54 रवि और खरीफ की फसल में अंतर बताइए

Ans खरीफ की फसल मानसून ऋतु के आगमन के साथ ही शुरू होती है इसकी प्रमुख फसलें  ज्वार मक्का ,कपास ,पटसन ,और मूंगफली आदि है

रवि की फसल मानसून ऋतु के बाद शरद ऋतु के साथ शुरू होती है इसकी मुख्य फसल गेहूं जो चना, सरसों ,और ,अलसी है।

प्रश्न क्रमांक 55 भारत में उगाई जाने वाली मुख्य रेशेदार फसलें कौन-कौन सी हैं।

Ans कपास जुट और प्राकृतिक रेशम भारत में उगाई जाने वाली रसेदार है 

प्रश्न क्रमांक 56 आधारभूत उद्योग से क्या आशय है

Ans वे उद्योग जो अन्य उद्योगों के आधार निर्माण संचालन में काम में आते हैं वह उद्योग आधारभूत उद्योग कहलाते जैसे -  लोहा इस्पात ,तांबा ,एलुमिनियम आदि।

प्रश्न क्रमांक 57 वायु प्रदूषण के नियंत्रण के उपाय लिखिए

Ans वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपाय
  • कारखानों की चिमनी यों की ऊंचाई बढ़ानी चाहिए
  • उद्योगों में कम प्रदूषण करने वाली प्रौद्योगिकी को अपनाना चाहिए।
  • ऐसे उद्योग जो अधिक प्रदूषण फैलाते हैं उन्हें शहर से बाहर स्थापित करना चाहिए।

प्रश्न क्रमांक 58 सड़क परिवहन के 2 गुण लिखिए

Ans सड़के उबड़ खाबड़ जगहों पर बनाई जा सकती है और सडक  के गांव को शहरों से जोड सकती है इसके बाद सड़कें छोटी और कम दूरियों के लिए भी बनाई जा सकती है।

प्रश्न क्रमांक 59 परिवहन संसाधन और  संचार संसाधन में अंतर बताइए।

Ans परिवहन के संसाधनों संचार के संसाधन निम्नलिखित अंतर है।

परिवहन के संसाधन: - परिवहन संसाधन ऐसे संसाधन होते हैं जो जल थल और वायु पर चलते हैं इसमें यात्री और वस्तु को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है।

संचार के संसाधन: - संचार के साधन ऐसे संसाधन होते हैं जो विद्युत तरंगों के द्वारा संचालित होते हैं इसमें सूचनाएं आदान प्रदान की जाती है।

प्रश्न क्रमांक 60 राजमार्ग से क्या आशय है।

Ans वे सड़के जो राज्यों के विभिन्न जिलों को आपस में राजधानी से जोड़ती है उन्हें राजमार्ग कहते हैं ।

प्रश्न क्रमांक 61 हायर परचेज क्या व्यवस्था थी।

Ans हायर परचेज एक ऐसी व्यवस्था थी जिसमें खरीदार वस्तुएं कर्जे पर खरीदते थे और उनकी कीमत साप्ताहिक या मासिक किस्तों में चुकाई जाती थी।

प्रश्न क्रमांक 62 वीटो निषेध अधिकार का क्या अर्थ है।

Ans वीटो या निषेध अधिकार इस अधिकार के सहारे एक ही सदस्य की असहमति किसी भी प्रस्ताव को खारिज करने में आधार बन जाती है। 

प्रश्न क्रमांक 63 प्राथमिक, द्वितीय और तृतीय क्षेत्र का उदाहरण लिखिए

Ans  प्राथमिक द्वतीय , और तृतीय क्षेत्र 
1;- प्राथमिक क्षेत्र मछली पालन
2;- द्वितीय क्षेत्र  गन्ने से चीनी
3;- तृतीय क्षेत्र संचार


दोस्तों यह पोस्ट हमने आपके लिए बनाई है आप इस पोस्ट का अध्यन करे जिससे आपको यह प्रश्न उत्तर आसानी से याद हो जयेंगे .सामाजिक विज्ञान कक्षा10 मॉडल पेपर 2023 mp board-social science class10model paper सामाजिक विज्ञान कक्षा10 ncert solutions in hindi मॉडल पेपर 2023 कक्षा 10 की जानकारी 

Post a Comment

0 Comments

hindi thoughts for students