Header Ads Widget

मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियाँ और उनका उद्गम स्थल

मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियाँ और उनका उद्गम स्थल

हेलो दोस्तों में अनिल कुमार पलाशिया आज फिर आपके लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी को लेकर आ रहा हु , इस लेख में हमने आपको मध्य प्रदेश की सभी नदियाँ MP RIVER NOTES madhya pradesh ki pramukh nadiyan से सम्बंधित सभी जानकारी जिसमे मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियाँ और उनका उद्गम स्थल हम मध्य प्रदेश की सभी नदी का उद्गम और समापन से सम्बंधित सभी जानकारी को इस लेख में देखेंगे . 



मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियाँ और उनका उद्गम स्थल

madhya pradesh ki pramukh nadiyan [  मध्य प्रदेश की नदियाँ ] 

मध्य प्रदेश को नदियों का मायका कहा जाता है यहां पर भारत की सबसे अधिक नदियां बहती है और अनेक प्रसिद्ध नदियों का उद्गम हुआ  है . नर्मदा शिप्रा बेतवा जैसी महत्वपूर्ण मध्यप्रदेश की नदियों का उद्गम  माना जाता है और साथ ही चंबल सोन कालीसिंध जैसी नदियों जो मध्य प्रदेश के उत्तर दिशा में बहती है यहाँ पर अनेक ऋषि मुनियों ने तपस्या की है संदीपनी आक्षम शिप्रा नदी के किनारे है जहा भगवान श्री कृष्ण और सुदामा ने शिक्षा ग्रहण की .

मध्यप्रदेश को नदियों का मायका भी कहा जाता है यहाँ पर विश्व की सबसे ज्यादा नदिया बहती है मध्यप्रदेश में 207 नदिया बहती है

         

मध्य प्रदेश की नदियाँ - MP RIVER 


मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियाँ और उनका उद्गम स्थल


  • भारत में प्रवाहित होने वाली नदिया प्राय्दिपीय  नदिया है।
  • मध्यप्रदेश में विंध्याचल पर्वत भारत का सबसे बड़ा जलविभाजक  है।
  • विन्ध्याचल और सतपुड़ा पर्वत के मध्य नर्मदा  नदी  भ्रंश घाटी में प्रबाहित होती है 
  • राज्य में 6 अपवाह तंत्र है .गंगा , नर्मदा , गोदावरी ,ताप्ति ,माही तथा महानदी अपवाह तंत्र है 

अपवाह तंत्र .मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियाँ 

1] गंगा -अपवाह- 

  • गंगा अपवाह तंत्र में सम्लित सभी नदिया बंगाल की खाड़ी में गिरती है .
  • अपवाह क्षेत्र - इसमे -चंबल, बेतवा, धासन, सिंध, जामनी, कुहारी नदिया मिलती है .

2 ] नर्मदा नदी  तंत्र 

यह प्रदेश का दूसरा अपवाह तंत्र है इस अपवाह तंत्र में बहुत सी नदियाँ सम्ल्लित है जो अरव सागर में मिल जाती है यह देश की पाचवी बड़ी नदी है .इसमें तवा ,शक्कर ,दुधी ,शेर ,गंजन आदि प्रमुख नदी है 

3 ] ताप्ती अपवाह तंत्र 

नर्मदा नदी के समांतर पूर्व से पश्चिम की और बहने बाली ताप्ति नदियाँ और उसकी सहायक नदियाँ है .ताप्ती नर्मदा के दक्षिण की और समांतर बहने बाली नदी है . ताप्ती का कुल अपवाह क्षेत्र 65145 km है .इस अपवाह तंत्र की सभी सहायक नदिया -ताप्ति , पूर्णा ,अम्मोरा ,मोग है .

4 ] गोदावरी अपवाह तंत्र 

यह अपवाह तंत्र मध्यप्रदेश के दक्षिण भाग में है .गोदावरी नदी मध्यप्रदेश में नहीं बहती लेकिन उसके अपवाह में अनेक नदिया मिलती है . बैनगंगा , बाघ उपबेसिंन , बामनथडी , पेंच थावर नदी है 

5 ] माही अपवाह तंत्र 

माही अपवाह तंत्र प्रदेश का दूसरा अपवाह तंत्र है . इस अपवाह तंत्र की सबसे बड़ी नदी माही है .माही नदी पश्चिम की और बहती है .

6 ] महा नदी  अपवाह तंत्र 

यह प्रदेश का सबसे छोटा अपवाह तंत्र है . इसकी प्रमुख नदी माही है .सोन अपवाह तंत्र में जोहिला , रिहंद , कन्हार ,गोपद .

MP RIVER NOTES - मध्यप्रदेश की नदियाँ 

      

नर्मदा नदी 

नर्मदा नदी मध्यप्रदेश की जीवन रेखा कही जाती है . नर्मदा नदी का उध्गमन विन्ध्याचल और सतपुड़ा के विच मेकाल पर्वत की एक पहाड़ी अमरकंटक जिला अनुपपुर में पुष्प राजगड तहसील के नर्मदा कुण्ड से निकलती है यह शहडोल सम्भाग में है  इसकी प्रमुख सहायक नदिया - हिरन ,तिन्दोली , बनास , कानर , बरना , तवा , शेर , शक्कर , मान नदिया है और अंत में गुजरात में खम्बात की खाड़ी [ अरब सागर ] में मिल जाती है . 

  • नर्मदा नदी की लम्बाई - 1312 km 
  • मध्यप्रदेश में इसकी लम्बाई -1077 km
  • उध्गमन - नर्मदा कुण्ड अमरकंटक पहाड़ी मेकाल पर्वत विन्ध्याचल क्षेणी [ सतपुड़ा और विन्ध्याचल के विच ] नर्मदा का उध्गमन . 
  • नर्मदा मध्यप्रदेश के 15 जिलो से होकर गुजरती है [ शहडोल , मंडला  , डिंडोरी ,जबलपुर , नरसिहपुर ,रायसेन ,होशंगाबाद , हरदा ,खण्डवा , खरगोन , बडवानी .है]
  • नर्मदा नदी की प्रमुख सहायक नदिया - कुंदी ,शेर , हिरन , दुधि ,हथनी , बंजर ,शक्कर ,
  • नर्मदा नदी भारत में गोदावरी और कृष्णा नदी के बाद बहने बाली तिसरी नदी है 
  • नर्मदा नदी को मध्यप्रदेश की जीवन रेखा कही जाती है . 
  • यह उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बिच पारम्परिक सीमा बनाती है 
  • यह मध्यप्रदेश महाराष्ट और  गुजरात में बहने बाली  नदी है .
  • नर्मदा नदी का उल्लेख - रामायण और महाभारत में भी किया गया है .
  • कालिदास ने अपने ग्रन्थ रघुवंशम में इसे सोमप्रभा कहा है 
  • मेघदूत में कालिदास ने इसे नर्मदा को रेवा कहा है 
  • नर्मदा की प्रमुख सहायक नदी  की संख्या 41है जिसमे से बाई और से  22 और दाये से 19 नदिया सम्मलित होती  है ।
  • भारत में चार नदियों को निम्न नाम से जाना जाता है गंगा को ऋग्वेद , सरस्वती को अर्थवेध , और नर्मदा को सामदेव  के रूप में माना जाता है 

  नर्मदा नदी की  मुख्य परियोजना; [ MP NADI ]  

  • अवंति बाई सागर परियोजना - [ बरगी परियोजना ] - जबलपुर -बिजोरा ] में 
  • सरदार सरोवर परियोजना -गुजरात,राजस्थान,प्रदेश,महाराष्ट्र की समेकित परियोजना 
  • इंद्रा सागर परियोजना  - खंडवा पुनीसा 

नर्मदा नदी के प्रमुख जल प्रपात 

1] नर्मदा अपने उदगमन से 8 किमी दूर दुग्धधारा और 10 किमी दुरी पर कंपिल धारा जल प्रपात है।  

2] नर्मदा नदी पर कपिल धारा एवं दुग्धधारा जलप्रपात [ अनुपपुर ] धुआधार जलप्रपात ,भेडा घाट ,  [ जवलपुर ] सहस्त्रधारा जलप्रपात - महेश्वर खरगोन दर्दी जल प्रपात मान्धाता जल प्रपात महेश्वर .


मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियाँ और उनका उद्गम स्थल

बेतवा नदी ;- betva river 

बेतवा का प्राचीन नाम बैत्रावती है  जो यमुना की सहायक नदी है  यह नदी मध्यप्रदेश के कुमार गांव रायसेन से निकलती है यह नदी उत्तर पूर्वी दिशा में बहती है और यह भोपाल ,विदिशा , झाँसी ललितपुर में बहती है इसकी सम्पूर्ण लम्बाई 480 km है .यह बुंदेलखंड पठार की सबसे लम्बी नदी है इसके किनारे साँची और विदिशा शहर बसे है बिना इसकी प्रमुख सहायक नदी है 

  • राजघाट -
  • थियोमाला             ... 
  • सुकमा दुक्मा... 

बेतवा नदी का उध्गमन विंध्याय स्थल है  बेतवा नदी का उद्गमन भोपाल शहर के पास विन्ध्य कोलार डेम की तरफ से झरी गांव रायसेन से गोमुख से हुआ है  कोलार डेम के पास  

जानकारी 

  • बेतवा का शानदार रन चक्र में चक्रवर्ती नदी के साथ जोड़ा गया था शुक्तिमती के नाम से जाना जाता है। 

मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियाँ और उनका उद्गम स्थल

       

चंबल नदी ;-chambal river 

चम्बल नदी मध्य भारत में यमुना की सहायक नदी है यह नदी जनापव पर्वत वांचू पाइंट महू से निकलती है अगर सही शव्दों में कहे तो चम्बल नदी विन्ध्याचल पर्वत का मालवा पठार से जनापाव पहाड़ी से चम्बल नदी निकलती है इसकी सहायक नदिया शिप्रा ,कालीसिंध , कुन्नु नदी है यह नदी मध्यप्रदेश , राजस्थान .और उत्तर प्रदेश में बहती है यह मध्यप्रदेश - के धार ,रतलाम , मंदसोर , भिंड ,और मुरेना आदि जिलो से होकर बहती है इस नदी पर चार जल विद्युत परियोजना है .

  • गाँधी सागर   -मंदसोर 
  • राणा - सागर चित्तोड़ [राजस्थान]
  • जवाहर सागर - राजस्थान 
  • कोटा बेराजी 

कुछ पूर्ण जानकारी 

  • उदगमन - महु जनापाव  पहाड [विन्ध्याचल पर्वत ] 
  • इस नदी का प्राचीन नाम चर्नावती है।
  • चंबल नदी की कुल लम्बाई  965  कि.मी.
  • चंबल नदी की सहायक सहायक नदी - काली /पार्वती /बनास /कुराई /बामनी शिप्रा 
  • चम्बल नदी महू से निकलकर धार ,उज्जैन , रतलाम , मंदसोर , भिंड , मुरैना आदि जिलो से होकर बहती है 
  • चंबल नदी को डाकुओ  की हदय स्थली भी कहा जाता है .

 

मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियाँ और उनका उद्गम स्थल

ताप्ती नदी 

  • ताप्ति पश्चिम भारत की प्रसिद्ध नदी है 
  • यह मध्य प्रदेश राज्यों के बैतूल जिले के मुलताई से निकलकर सतपुड़ा पर्वत के मध्य से पश्चिम की और बहती है 
  • यह नदी महाराष्ट्र के खानदेश के पठार एवं सूरत के मैदान को पार करती है 
  • गुजरात में स्थित खाम्बात की खाड़ी अरव सागर में गिर जाती है नदी का उदगमन स्थल मुलताई है 
  • यह भारत की उन नदियों में से है जो पूर्व से पश्चिम की तरफ बहती है 
  • वे नदी नर्मदा और ताप्ति .माही नदी .है 
  • यह नदी पूर्व से पश्चिम की और लगभग 740 km बहती है इसकी प्रमुख सहायक नदी पूर्ण है . 

अन्य जानकारी 

  • ताप्ती नदी का उद्गमन -मुलताई बैतूल। नादर कुण्डो 
  • मुख्य स्थल - सतपुड़ा। 
  • प्रमुख वहाब क्षेत्र  - पूर्व से पश्चिम की और .
  • कुल मिलाकर - 740 किमी ./724 किमी 
  • प्रमुख नदी - पूर्णा नदी 
  • उप नाम - सूर्यपुत्री।
  • प्रमुख शहर - मुलताई , नेपानगर , बैतूल , बुरहानपुर , भुसावल , महाराष्ट , सूरत , में
  • बुरहानपुर के निकटवर्ती असीरगड पर है .
  • विष्णु पूरण में ताप्ती का जन्म ऋषी पर्वत से होता है .
  • मुख्य सहायक नदी - पूर्णा नदी , गिरनार नदी, बेरी नदी ,प्रमुख है .
  • ताप्ती की महिमा का वर्णन महाभारत काल में भी  है 

सोन नदी- SON NADI 

सोन नदी मध्यप्रदेश में बहने बाली एक महत्त्व पूर्ण नदी है इसे सोनभद्र शिला के नाम से जाना जाता है यह नदी गंगा में मिल जाती है सोन नदी पटना विहार में जाकर गंगा नदी में मिल जाती है यह गंगा के दक्षिण में  मध्यप्रदेश से निकल कर गंगा में मिल जाती है यह नदी मध्यप्रदेश के अमरकंटक के पास उत्पन होती है जो विन्ध्याचल पहाडियों में नर्मदा नदी के पूर्व से निकल कर उत्तर प्रदेश झारखण्ड राज्य से गुजरकर  

उत्तर-सूचना

  • सोन नदी का वर्णन  रामायण काल में भी किया गया  है 
  • सोन नदी का पुराना नाम, सोन भद्र , था 
  • सोन नदी के बटवारे में उच्च उच्च न्यायालय ने सोन नदी के विवाद के हल के लिए केंद्र सरकार द्वारा 2011 में आदेश पारित किया। 
  • सोन नदी को गंगा की मुख्य सहायक नदी भी मानी जाती है 
  • सोन नदी का उदगमन कैमूर से होता है और  [ उत्तर प्रदेश और छोटा नागपुर [ दक्षिण ] में बहकर पटना विहार में गंगा नदी में मिल जाती है  .
  • इस नदी की कुल लम्बाई  780 किमी है 
  • सोन नदी को स्वर्ण  नदी के नाम से भी जाना  जाता है .
  • सोन नदी पर मध्यप्रदेश के शहडोल में बाणसागर के नाम से जाना जाता है।
  • सोन नदी का पानी शहडोल , उर्मिया , से निकलकर उत्तर प्रदेश में बहती है 

तवा नदी ;- TAVA NADI 

तवा नदी नर्मदा नदी की एक प्रमुख सहायक नदी है जो मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित है तवा नदी पर होशंगाबाद में 132 मिटर का एक बाँध है जो मध्यप्रदेश का दूसरा लम्बा बांध है जबकि मध्यप्रदेश की सिंधनदी  पर मध्यप्रदेश का सबसे लम्बा बांध है .

क्षिप्रा नदी - KSHIPRA RIVER 

शिप्रा मध्यप्रदेश की प्रमुख नदी है इस नदी का एक अलग ही इतिहास है इसे भारत की पवित्र नदी का दर्जा दिया गया है उज्जैन में महा कुम्भ का मेला इसी नदी के किनारे पर लगता है यहाँ पर ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर है 

  • उध्गमन - काकरी बाईडी [ इंदोर ] के समीप 
  • शिप्रा नदी का उल्लेख कालिदास कृत मेघदूत में वर्णन है .
  • रघुवंशम में भी शिप्रा नदी का वर्णन किया गया है . 
  • शिप्रा नदी मंदसोर में जाकर चम्बल में मिल जाती है .
  • शिप्रा नदी मालवा के पठार के उत्तर में  निकलती है 
  • इस नदी पर 12 वर्ष के अन्तराल में कुम्भ का मेला लगता है  

बैनगंगा  नदी - BAENGANGA RIVER 

बैनगंगा नदी मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण नदी है यह नदी मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में बहने बाली नदी है यह गोदावरी नदी की महत्वपूर्ण सहायक नदी है यह नदी मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से निकलती है बैनगंगा नदी पर भिमगड संजय सरोवर बांध है जो एशिया का सबसे बड़ा मिटटी का बांध सिवनी जिले में है बैनगंगा नदी का उपयोग रुडयार्ड किपलिंग दुवारा द सेकेंड बुक में किया गया था इस पुस्तक में मोगली की कहानियो का वर्णन किया गया है 

केन नदी ;- KEN NADI 

केन नदी यमुना की एक प्रमुख सहायक नदी है जिसका उदगमंन  विन्ध्याचल पर्वत के कैमूर श्रेणी [ कटनी ]  से हुआ है यह बुंदेलखंड से गुजरकर यमुना नदी में मिल जाती है यमुना की अंतिम सहायक नदी मंदाकनी और केन नदी है  केन नदी कटनी से प्रारम्भ होकर बांद्रा के उत्तर प्रदेश में यमुना में मिल जाती है  इसकी कुल लम्बाई 292 km है 

कालीसिंध नदी KALISINDH NADI 

काली सिंध नदी मध्यप्रदेश के देवास जिले के बागली गाँव के पास विन्ध्याचल पहाडियों में जन्म लेती है फिर यह चम्बल नदी में मिल जाती है यह नदी बागली ,सोनकच्छ , शाजापुर ,राजगड जिले में बहती है और राजस्थान के झालावाड व कोटा जिलो में बहती हुई नोनेरा गाँव में चम्बल में मिल जाती है इसकी कुल लम्बाई 150 km है और अंत में जाकर चम्बल नदी में मिल जाती है 

सिंध नदी ;- SINDH NADI 

सिंध नदी मध्यप्रदेश की प्रमुख नदी है यह मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में बहने बाली नदी है इसकी कुल लम्बाई 470 km है मध्यप्रदेश में यह उत्तर -पूर्व दिशा में बहती है सिंध नदी का उदगमन विदिशा के सिरोंज तहसील से हुआ है 

  1. सिंध नदी [ चम्बल की  प्रमुख सहायक नदी है .

पार्वती नदी PARVATI NADI 

पार्वती नदी मध्यप्रदेश की प्रमुख नदी है जिसे पारा नाम से जानी जाती है यह नदी विन्ध्याचल के सिधिनगंज से निकलती है और यह मुरेना प्रदेश में बहती है और चम्बल नदी में मिल जाती है महाकवि कालिदास ने मेघदूत में भी पार्वती नदी का वर्णन हुआ है 

टोन्स नदी / तमसा  नदी TONS NADI 

तमसा नदी मध्यप्रदेश में बहती है इसका उदगमन कैमूर पर्वत में स्थित तमसा कुण्ड से हुआ है और अंत में गंगा नदी में मिल जाती है इसकी कुल लम्बाई 265 km है यह मध्यप्रदेश के सतना जिले के मेहर के समीप से निकलती है इसका उल्लेख रामायण काल में भी किया गया है 

माही नदी MAHI NADI 

माही नदी मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण नदी है यह नदी विन्ध्याचल पर्वत के धार जिले से निकलती है यह धार , क्षाबुआ ,रतलाम जिलो में बहती हुई गुजरात और राजस्थान में चली जाती है और यह खाम्बात की खाड़ी दुवारा अरव सागर में मिल जाती है इसकी कुल लम्बाई 576 km है माही भारत की एक मात्र नदी है जो कर्क रेखा को दो बार काटती है 

मध्य प्रदेश की पश्चिमी भारत की एक प्रमुख नदी है 

   

मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियाँ और उनका उद्गम स्थल


मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण प्रश्न 

  • मध्यप्रदेश की गंगा बेतवा नदी को कहा जाता है
  • मालवा की गंगा शिप्रा नदी को कहा जाता है 
  • नर्मदा भारत के उत्तरी और दक्षिणी भाग के जलक्षेत्र  विभाजन का कार्य करता है ।
  • भारत में सर्वाधिक नदियां मध्य प्रदेश में प्रवाहित होती है
  •  मध्य प्रदेश की नदियां प्रायद्वीपीय नदियां कहलाती हैं
  •  मध्य प्रदेश के अमरकंटक से 3 किलोमीटर के अंतराल में दो बड़ी नदियों का उद्गम माना जाता है  और दोनों ही अपनी विपरीत दिशा की ओर बहती है
  • सोन नदी को स्वर्ण नदी के नाम से भी जाना जाता है
  •  चंबल नदी का प्राचीन नाम चर्मावती  है चंबल नदी भिंड और मुरैना में खंडो का निर्माण करती है इसलिए यह डाकुओं की आश्रय स्थल का कार्य करती है
  •  बेतवा मध्य प्रदेश की पांचवी बड़ी नदी है 
  • मध्यप्रदेश की नर्मदा और ताप्ती नदी डेल्टा नहीं बनाती है
  •  नर्मदा और ताप्ती रिप्त वैली  घाटी का निर्माण करती है 
  • बेनगंगा दक्षिण की ओर बहने वाली एकमात्र नदी है 
  • वर्ष 2009 में सिंध नदी पर बना पुल प्रदेश का लम्बा नदी पुल है जिसकी लम्बाई 2500 मिटर [ 2.5 km है जबकि इससे पहले प्रदेश का सबसे लम्बा पुल तवा नदी पुल था जिसकी लम्बाई 1322 मिटर है . 
  • वर्दा तथा बैनगंगा के संगम को प्राण हिता के नाम से जाना जाता है .
  • मध्यप्रदेश की चार प्रमुख नदी है नर्मदा . सोन . चम्बल . ताप्ति है .
  • मध्यप्रदेश में बहने बाली नदीया है प्राय्दिपीय .
  • मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी और ताप्ति नदी डेल्टा नहीं बनाती है .
  • पश्चिम की और बहने बाली नदिया है नर्मदा और ताप्ती . 
  • मध्यप्रदेश का सबसे उचा जल प्रपात चचाई जल प्रपात [ बीहड़ ] रीवा में है 
  • बाल्मीकि जी ने रामायण में सोन नदी को सुभागदी भी कहा है .
  • बेतवा नदी के बारे में बाणभट ने कादम्बरी में और कालिदास ने मेघ दूत में इसका वर्णन किया हे .बेतवा को बुंदेलखंड की जीवन रेखा कहा जाता है . 
  • महाभारत में कहा गया है की ताप्ती नदी सूर्य भगवान की पुत्री है .
  • केन नदी का प्राचीन नाम दिर्नावती है .
  • टोन्स नदी को पुराणों में तमसा नदी भी कहा गया है .
  • तमसा का उल्लेख किया गया है मत्स्य पुराण , बाल्मीकि रामायण ,वामन और वायुपुराण में भी उल्लेख है .   


मध्यप्रदेश की नदी प्रश्न उत्तर [ मध्यप्रदेश की प्रमुख नदिया ]


Q 1.) धार किस नदी के किनारे स्थित हैं  ?

Ans–  माही


Q 2.) ओंकारेश्वर सिंचाई परियोजना किस नदी पर स्थित हैं ? 

Ans – नर्मदा


Q 3.) जोबट सिंचाई परियोजना किस नदी पर स्थित हैं ?

Ans – हथिनी


Q 4.) चंबल नदी का उद्गम कहा से होता है ?

Ans – महू


Q 5.) मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी की लम्बाई कितनी है ?

Ans – 1077 किमी


Q 6.) कौन सी नदी स्वर्ण नदी के नाम से जानी जाती हैं ? 

Ans – सोन नदी


Q 7.) किस नदी का उद्गम इन्दौर के निकट काकरी बरडी पहाड़ी से हुआ है ? 

Ans – क्षिप्रा


Q 8.) राज्य में  कौन सी नदी उत्तर की ओर नहीं बहती है?

Ans – बेनगंगा


Q 9.)  कौन सी नदी नर्मदा की सहायक नदी नही है ? 

Ans – बाघिनी


Q 10.) कौन सा जलप्रपात नर्मदा नदी पर नहीं हैं ? 

Ans – चचाई 


Q 11.) मध्य प्रदेश के किस वॉटर फॉल ( जल प्रपात ) को श्रेष्ठ हॉलीडे अवार्ड 2017 '

से नवाजा गया है ? 

Ans– रनेह जलप्रपात


Q 12.) मध्य प्रदेश की नदियों की प्रकृति किस प्रकार की है ?

Ans– प्रायद्वीपीय


Q 13.) मध्य प्रदेश की किस नदी का नाम ' नामोदोस ' भी है ?

Ans– नर्मदा 


Q 14.) नर्मदा नदी का अप्रवाह क्षेत्र है ?

Ans– 93180 वर्ग किमी 


Q 15.) नर्मदा की कुल कितनी सहायक नदियाँ हैं ?

Ans–  41


Q 16.) नर्मदा नदी किसका निर्माण करती है ?

Ans– एश्चुएरी


Q 17.) ताप्ती नदी का उद्गम कौन - से जिले में है ?

Ans– बैतूल


Q 18.) कौन - सी नदी पश्चिम की ओर बहती है ? 

Ans– नर्मदा


Q 19.) कौन सी नदी अरब सागर में गिरती है ?

Ans– ताप्ती नदी 


Q 20.) नर्मदा नदी का उद्गम स्थल कहाँ है ? 

Ans– अमरकंटक


Q 21.) मध्य प्रदेश में किस स्थान से 3 किमी . के अंदर दो प्रमुख नदियों का उद्गम है

Ans–  भेड़ाघाट


Q 22.) निम्न में कौन - सी नदी नर्मदा के समानान्तर बहती है ? 

Ans – ताप्ती नदी


Q 23.) म.प्र . की किस नदी का जल चूलिया झरने में गिरता है ? 

Ans– चम्बल


Q 24.) बेतवा नदी का उद्गम स्थल कौन - सा है ?

Ans– कुमरा गाँव


Q 25.) सोन ' नदी का उद्गम स्थल कौन - सा है ?

Ans– अमरकंटक


Q 26.) सांची एवं विदिशा नगर किस नदी पर स्थित है ? 

Ans– बेतवा


Q 27.) कितने सेमी . की समवर्षा रेखा म.प्र . के अधिकांश भागों में पायी जाती है ?

Ans– 100 सेमी


Q 28.) कौन - सी नदी भ्रंश पाटी से होकर प्रवाहित होती है ?

Ans– नर्मदा


Q 29.) किस नदी का वर्णन ' कादम्बरी ' तथा मेघदूत में मिलता है ?

Ans– बेतवा


Q 30.) किस नदी को वाल्मीकि रामायण में सुभागधी कहा गया है ? 

Ans– सोन नदी को


Q 31.) पुराणों में बैनगंगा को किस नाम से पुकारा गया है ?

Ans– वैया, बेवा, दिदि।


Q 32.) बुन्देलखण्ड की जीवन रेखा कहलाती है ? 

Ans– बेतवा


Q 33.) कौन - सी नदी प्रदेश की सर्वाधिक प्रदूषित नदी है ?

Ans– बेतवा


Q 34.) कौन - सी नदी मध्य प्रदेश में नहीं बहती है ? 

Ans– कृष्णा


Q 35.) नर्मदा द्वारा गठित जल निकासी व्यवस्था है ?

Ans– सलाखें


Q 36.) लोकप्रिय शिव मंदिर जो की येतवा नदी के तट पर है, …. में ?

Ans– भोजपुर


Q 37.) सिंधनदी मध्य प्रदेश के किस जिले से उद्गमित होती है?

Ans– विदिशा


Q 38.) त्रिवेणी किसकी सहायक नदी है ?

Ans– वैनगंगा


Q 39.) वह नदी कौन-सी है जो मध्य प्रदेश की दक्षिणी सीमा को बनाती है ?

Ans– ताप्ती


Q 40.) धुंआधार जलप्रपात मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है ?

Ans– जबलपुर

        

Q 41.) नर्मदा, ताप्ती और माही किस दिशा में बहने वाली नदियां हैं? 

Ans– पश्चिम में बहने वाली नदियाँ


Q 42.) पार्वती नदी का उद्गम जिला कौनसा है ?

Ans– सीहोर


Q 43.) कौन-सी नदी मध्य प्रदेश में नहीं है?

Ans– गोदावरी


Q 44.) कौन-सी नदी मध्यप्रदेश की नहीं है?

Ans– लूनी


Q 45.) कौन-सी नदी यमुना नदी की सहायक नदी नहीं है ?

Ans– सोनभद्र


Q 46.) भालकुण्ड जलप्रपात निम्न में से किस स्थान पर है ?

Ans– सागर


Q 47.) किस नदी (म.प्र.) से अर्द्धनारीश्वर की मूर्ति प्राप्त हुई है ?

Ans– शिवना


Q 48.) धसान किसकी सहायक नदी है ?

Ans– यमुना


Q 49.) कौन सी नदी गोदाबरी की उपनदी है?

Ans– बैनगंगा


Q 50.) वह पवित्र नदी जो ‘सिस्थ कुंभ मेलों का स्थल है ?

Ans– क्षिप्रा


Q 51.) मध्यप्रदेश की कौन सी नदी खम्बात कीखाड़ी में गिरती है ?

Ans– ताप्ती


Q 52.) चचाई जलप्रपात किस नदी पर है ?

Ans– बीहड़


Q 53.) चुलिया जलप्रपात किस नदी पर स्थित है ?

Ans– चंबल


Q 54.) मन्धार जलप्रपात किस नदी पर है ?

Ans– नर्मदा


Q 55.) तवाबांध किस नदी पर है ?

Ans– तवा


Q 56.) पुरास्थलएरण किस नदी के किनारे स्थित है ?

Ans– बीना नदी


Q 57.) संजय सरोवर योजना किस नदी से संबंधित है ?

Ans– वैनगंगा


Q 58.) मध्यप्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में बहने वाली नदी जो उड़ीसा के पास बंगाल की खाड़ी में

मिलती है?

Ans– महानदी


Q 59.) सरस्वती और खान किसकी सहायक नदियाँ है ?

Ans– क्षिप्रा


Q 60.) केवई नदी किस नदी में मिलती है ?

Ans– सोन


Q 61.) खान और गंभीर हैं ?

Ans– सहायक नदियां


Q 62.) केवई और जोहिला नदियों में क्या समानता हैं ?

Ans– दोनों का उद्गम स्थान मैकाल पहाड़ी है


Q 63.) लश्कर के मैदान की सीमा बनाने वाली दो नदियाँ ?

Ans– यमुना और चंबल


Q 64.) सरस्वती और खान नदियों के बीच स्थित जिला है ?

Ans– इंदौर


Q 65.) यमुना सेन जुड़ने वाली नदी है ?

Ans– बेतवा


Q 66.) माही नदी किस दिशा में बहती है?

Ans– दक्षिण से उत्तर


Q 67.) चम्बल का उद्गम स्थल जानापाव प्रदेश के किस शहर के निकट ?

Ans–  महू


Q 68.) कौन सी नदी चम्बलकी सहायक नदी नहीं है ?

Ans– गंजाल


Q 69.) चूलिया झरने में किस नदी का पानी गिरता है?

Ans– चंबल


Q 70.) सोन नदी के अपवाह का क्षेत्रफल है ?

Ans– 17900 वर्ग कि.मी.


Q 71.) बेतवा नदी का उद्गम स्थल कहा हैं ?

Ans– रायसेन के कुमरागाँव से


Q 72.) सागर जिले का भालकुण्डप्रपात किस नदी पर स्थित है ?

Ans– बीना


Q 73.) चम्बल नदी पर राज्य की प्रथम जल विद्युत परियोजना किस नाम से लागू

की गई है ?

Ans– गांधीसागर बांध


Q 74.) किस नदी द्वारा अवनालिका अपरदन द्वारा बड़े-बड़े बीहड़ों का निर्माण किया

गया है ?

Ans– चम्बल


Q 75.) तवा नदी किस नदी से मिलती है ?

Ans– नर्मदा नदी से 


Q 76.) शिप्रा नदी का उद्गमस्थान किस जिले में है ? 

Ans– इन्दौर


Q 77.) शिप्रा नदी किस नदी में मिलती है ?

Ans– चम्बल में


Q 78.) सिंघ नदी कहाँ से निकलती है ?

Ans– सिरोज से (गुना)


Q 79.) मध्य प्रदेश की सबसे लंबी नदी कौन सी है ?

Ans– नर्मदा 


Q 80.) बेतवा नदी के किनारे स्थित शहर है ?

Ans– ओरछा


Q 81.) निम्नलिखित में से कौन-सा जलाशय चंबल नदी पर बना है ? 

Ans– राणा प्रताप सागर


Q 82.) कालिया देह पैलेस किस नदी के तट पर स्थित है?

Ans– क्षिप्रा


Q 83.) कोपरा, व्यामा और वियरन किस नदी की  सहायक नदियां हैं ?

Ans– केन नदी की


Q 84.) जामनी नदी कहां पर उत्पन्न होती है ?

Ans– सागर


Q 85.) पाण्डव जलप्रपात कहा स्थिति है ?

Ans– पन्ना


Q 86.) राज्य में पवन चक्की से सर्वाधिक सिंचाई किस जिले में होती हैं ?

Ans– इन्दौर


Q 87.) मध्यप्रदेश एवं राजस्थान का सीमा निर्धारण कौन सी नदी करती हैं ?

Ans– चम्बल


Q 88.) ग्वालियर से भोपाल जाते समय गाड़ी किस नदी के पुल से गुजरती हैं ? 

Ans– चम्बल


Q 89.) कुँवारी नदी का उद्गम स्थल कौन सा है ?

Ans– शिवपुरी का पठार


Q 90.) तमसा नदी कहां से निकलती हैं ? 

Ans– कैमूर पहाड़ी


Q 91.) वर्धा नदी कहा से निकलती हैं ? 

Ans– बैतूल


Q 92.) केदारनाथ जलप्रपात कहां स्थिति है ? 

Ans– अरावली 


Q 93.) कौन सा जलप्रपात जामनेर में स्थित हैं ?

Ans– शंकर खो जलप्रपात 


Q 94.) कौन सा जलप्रपात महेश्वर में स्थित हैं ?

Ans– सहस्त्रधारा जलप्रपात 


Q 95.) कौन सा नगर बेनगंगा नदी के किनारे बसा है ?

Ans– बालाघाट


Q 96.) इन्दौर किस नदी के किनारे बसा हुआ है ? 

Ans– क्षिप्रा नदी के किनारे


Q 97.) बुंदेलखंड की जीवनरेखा किसे कहा जाता है ?

Ans– बेतवा 


Q 98.) पुराणों के अनुसार कौनसी नदी परियात्र पहाड़ से निकलती है ? 

Ans–  क्षिप्रा नदी


Q 99.) विदिशा के सिरोंज नामक स्थान से निकलने वाली कौन सी नदी पालपुर - कुनो

राष्ट्रीय उद्यान में बहती है ? 

Ans– सिंध नदी


Q 100.) कालिदास ने मेघदूत निर्विंध्या किसे कहा है ?

Ans– पार्वती 

FAQ 

Q.1 ) मध्यप्रदेश की किस नदी का नाम ‘ नामोदास ’ भी हैं ?

Ans.) नर्मदा नदी को 


Q.2 ) नर्मदा नदी मध्यप्रदेश में कितने KM में बहती हैं ?

Ans.) 1077 KM 


Q.3 ) नर्मदा की कुल कितनी सहायक नदियाँ हैं ?

Ans.) 41 नदियाँ 


Q.4 ) नर्मदा नदी किसका निर्माण करती हैं ?

Ans.) एश्चुएरी 


Q.5 )  ताप्ति नदी का उद्दगम कौन - से - जिले में हैं ?

Ans.) बैतूल 


Q.5 ) चम्बल नदी का उद्दगम कहा से होता हैं ?

Ans.) महू 


Q.6 ) नर्मदा नदी का उद्दगम स्थल कहा हैं ?

Ans.) अमरकंटक 


Q.7 ) मध्यप्रदेश में किस स्थान से 3 km  के अन्दर दो प्रमुख नदियों ला उद्दगम हैं ?

Ans.) अमरकंटक ( नर्मदा और सोन नदी ) 


Q.8 ) मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा नदी समूह कौन - सा हैं ?

Ans.) नर्मदा , चम्बल , सोन 


Q.9 ) चचाई जलप्रताप किस नदी पर स्थित हैं ?

Ans.) बीहर 


Q.10) भालकुंड जलप्रताप कहाँ पर हैं ?

Ans.) सागर 


Q.11) मध्यप्रदेश की किस नदी को स्वर्ण नदी भी कहा जाता हैं ?

Ans.) सोन नदी को 


Q.12) वर्ष 2002 में मध्यप्रदेश की किस नदी से अर्धनारीश्वर की मूर्ति प्राप्त हुई ?

Ans.) शिवना नदी से 


Q.13) म.प्र. की किन दो नदियों का संगम स्थल ‘ प्राणहिता ’ कहलाता हैं ? 

Ans.) बैनगंगा - वर्धा 


Q.14) पंचमढ़ी किस नदी के किनारे स्थित हैं ?

Ans.) तवा नदी के किनारे 


Q.15) पाण्डव जलप्रताप कहाँ पर हैं ? 

Ans.) पन्ना के निकट 


Q.16) धसान किसकी सहायक नदी हैं ?

Ans.) बेतवा 


Q.17) क्षिप्रा और कालीसिंध किस नदी की सहायक नदियाँ हैं ?

Ans.) चम्बल 


Q.18) दक्षिण की और से मिलने वाली गंगा की मुख्य सहायक नदी हैं ?

Ans.) सोन 


READ MORE 

बेतवा नदी का उद्गम स्थलयहा देखे 
नर्मदा नदी के प्रमुख बाँधोंयहा देखे 
नर्मदा नदी का उद्गम स्थलयहा देखे 
tapti riverयहा देखे 
क्षिप्रा नदी -मध्यप्रदेशयहा देखे 
नर्मदा नदी की सहायक यहा देखे 
chambal river यहा देखे 
river of mp gk mcqयहा देखे 
MP RIVER NOTESयहा देखे 
नर्मदा नदी कहां से निकलती हैयहा देखे 
MP RIVER TEST ----- 


दोस्तों इस ओसत में हमने मध्यप्रदेश की नदिया / मध्यप्रदेश की प्रमुख नदियाँ , MP NADI , मध्यप्रदेश की नदियों का उद्गामन , मध्यप्रदेश की नदियों की सहायक नदी, MP RIVER NOTES मध्यप्रदेश की सहायक नदियाँ मध्य प्रदेश की नदियों के नाम की सभी जानकारी को हमने यह पोस्ट को रखी है , यह पोस्ट आपको सभी परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है

धन्यबाद . 

अनिल कुमार पलाशिया 

Post a Comment

0 Comments

hindi thoughts for students