मध्य प्रदेश की जनगणना gk question - madhya pradesh ki janganna gk question
हेलो दोस्तों में अनिल कुमार पलाशिया आज फिर आपके लिए लेकर आ रहा हु इस लेख में हम आपके लिए महत्वपूर्ण जानकारी को लेकर आ रहा हु इस लेख में हम आपको मध्य प्रदेश की जनगणना gk question -madhya pradesh ki janganna gk question से सम्बंधित जानकारी को इस लेख में देखने को मिलेगा . इसमें हम आपको gk question से सम्बंधित जानकारी बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी
मध्य प्रदेश की जनगणना 2011
मध्य प्रदेश में जनगणना का कार्यक्रम भारत की जनगणना के साथ ही माना जाता है भारत में सर्वप्रथम जनगणना लार्ड मेयो के शासन काल में 1872 में मानी जाती है यह जनगणना पूर्ण जनगणना नहीं मानी जाती है इसके बाद पूर्ण जनगणना 1881 में लार्ड रिपन के शासन काल में मानी जाती है और इसके बाद प्रति 10 वर्ष के बाद जनगणना की जाती है वर्ष 2011 की जनगणना देश की 15 वी जनगणना और स्वत्रन्त्र भारत की 7 वी जनगणना मानी जाती है
वर्तमान में 2021 में जनगणना होने बाली थी लेकिन कोविड 19 के कारण देश की जनगणना नहीं हो पाई लेकिन वर्तमान 2024 में जैसे ही लोक सभा का चुनाव हो जायेगा वैसे ही भारत की 16 वी जनगणना और स्वतंत्र भारत की 8 वी जनगणना की जाएगी
- 1881 की जनगणना लार्ड रिपन के काल में मानी जाती है
- भारत में जनगणना आयुक्त का कार्यालय दिल्ली में है जिसके महानिदेशक चंद्रमोली जी थे
- 2011 की जनगणना भी जातीय आधारित हुई थी
- जनगणना अधिनियम 1948 मने बनाया गया था .
- 1921 को महान विभाजन वर्ष माना जाता है
- वर्ष 2011 की जनगणना का नारा था [ हमारी जनगणना हमारा भविष्य है ]
- जनगणना सम्बंधित कार्य भारत सरकार दुवारा किया जाता है
- जनगणना सम्बंधित विषय संघ शुची में है अनुच्छेद 246 में है
- जनगणना का कार्य 10 वर्ष के बाद किया जाता है
- 11 जुलाई को विश्व जनगणना दिवस मनाया जाता है
- भारत विश्व में दूसरा जनसंख्या वाला देश है
- भारत में जनगणना 2011 की जनसंख्या 121 करोड़ .
- मध्यप्रदेश जनगणना का कार्यालय भोपाल में है
मध्य प्रदेश की जनगणना MCQ
प्रश्न 1) भारत में प्रथम जनगणना 1872 ई ० में किसके काल में हुई थी ?
उत्तर :- लार्ड मेयो
प्रश्न 2) मध्यप्रदेश के अस्तित्व ( 1956 ) में आने के बाद से वर्ष 2011 की जनसँख्या कौनसे नंबर कि हैं ?
उत्तर :- छटवी जनगणना
प्रश्न 3) राष्ट्रिय परिवार कल्याण कार्यक्रम की शुरुआत कब हुई ?
उत्तर :- 1951 में
प्रश्न 4) विश्व जनसँख्या दिवस कब मनाया जाता हैं ?
उत्तर :- 11 जुलाई
प्रश्न 5) भारत में प्रथम जनगणना कब हुई थी ?
उत्तर :- 1872 में
प्रश्न 6) मध्यप्रदेश में 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या घनत्व क्या है ?
उत्तर :- 236
प्रश्न 7) सन 2011 की जनगणना के अनुसार मध्यप्रदेश की साक्षरता दर कितनी हैं ?
उत्तर :- 69.32 %
प्रश्न 8) सन 2011 की जनगणना के अनुसार मध्यप्रदेश की जनसँख्या कितनी हैं ?
उत्तर :- 7,26,26,809
प्रश्न 9) 2011 की जनगणना के अनुसार, मध्यप्रदेश के पुरुष व महिलाओ का प्रतिशत क्रमशः रहा -
उत्तर :- 51.8 : 48.2 %
प्रश्न 10) मध्यप्रदेश के कितने जिलो को 2011 जनगणना का आधार बनाया गया ?
उत्तर :- 50 जिलो के आधार पर
प्रश्न 11) सन 2011 की जनगणना के अनुसार देश की जनसँख्या में मध्यप्रदेश की जनसँख्या का प्रतिशत कितना हैं ?
उत्तर :- 6 %
प्रश्न 12) सन 2011 की जनगणना के अनुसार, मध्यप्रदेश में ग्रामीण एवं शहरी जनसँख्या का प्रतिशत अनुपात क्या रहा हैं ?
उत्तर :- 72.37 : 27.63 %
प्रश्न 13) मध्यप्रदेश का जनसँख्या की दृष्टि से देश में कौन - सा स्थान हैं ?
उत्तर :- छठवां
प्रश्न 14) वर्ष 2001 व 2011 में मध्यप्रदेश की दशकीय जनसँख्या वृद्धि दर क्या रही ?
उत्तर :- 20.35 %
प्रश्न 15) मध्यप्रदेश के जनसँख्या की द्रष्टि से सर्वाधिक वृद्धि दर करने वाले जिलो की सही क्रम हैं ?
उत्तर :- इन्दौर , झाबुआ , भोपाल
प्रश्न 16) मध्यप्रदेश के सबसे कम जनसँख्या वृद्धि दर करने वाले जिलो का सही क्रम निर्धारित कीजिये ?
उत्तर :- अनुपपुर , बैतूल , छिंदवाडा
प्रश्न 17) मध्यप्रदेश सरकार ने निम्न में से किस समुदाय को राज्य में अल्पसंख्यक समुदाय के रूप में अधिसूचित किया हैं ?
उत्तर :- जैन
प्रश्न 18) 2011 की जनगणना में सर्वाधिक एवं न्यूनतम वृद्धि करने वाले सही युग्म को बताइए ?
उत्तर :- इन्दौर - अनूपपुर
प्रश्न 19) वर्ष 1901 के 2001 सौ वर्षो में मध्यप्रदेश का जनसँख्या घनत्व कितना प्रतिशत बढ़ा ?
उत्तर :- 378.05 %
प्रश्न 20) मध्यप्रदेश के सर्वाधिक जनसँख्या घनत्व वाले जिलों का सही क्रम बताइए ?
उत्तर :- भोपाल, इन्दौर, जबलपुर, ग्वालियर
प्रश्न 21) मध्यप्रदेश के सबसे कम जनसँख्या घनत्व वाले जिलों का सही क्रम निर्धारित कीजिये ?
उत्तर :- डिण्डोरी , श्योपुर , पन्ना , बैतूल
प्रश्न 22) मध्यप्रदेश का लिंगानुपात क्या हैं ?
उत्तर :- 1000 : 931
प्रश्न 23) मध्यप्रदेश के सर्वाधिक लिंगानुपात जिलों को सही क्रम में रखिये ?
उत्तर :- बालाघाट , अलीराजपुर , मंडला , डिण्डोरी
प्रश्न 24) मध्यप्रदेश के किस संभाग का लिंगानुपात सर्वाधिक हैं ?
उत्तर :- शहडोल
प्रश्न 25) सबसे कम लिंगानुपात वाले जिले कौन से हैं ?
उत्तर :- भिण्ड , मुरैना , ग्वालियर , दतिया
प्रश्न 26) मध्यप्रदेश में पुरुष तथा महिला साक्षरता का प्रतिशत क्या हैं ?
उत्तर :- 78.73% पुरुष , 59.2% महिला
प्रश्न 27) मध्यप्रदेश का सबसे साक्षर जिला कौन सा हैं ?
उत्तर :- जबलपुर
प्रश्न 28) मध्यप्रदेश के सबसे कम साक्षरता प्रतिशत वाले जिलों का सही क्रम बताइए ?
उत्तर :- अलीराजपुर , झाबुआ , बड़वानी , श्योपुर
प्रश्न 29) मध्यप्रदेश के सर्वाधिक साक्षर जिला समूह को बताइए ?
उत्तर :- जबलपुर , इन्दौर , भोपाल , बालाघाट
प्रश्न 30) राज्य में सबसे कम पुरुष साक्षरता वाला जिला हैं ?
उत्तर :- अलीराजपुर
प्रश्न 31) मध्यप्रदेश के सबसे कम महिला साक्षरता के प्रतिशत वाला जिला कौन सा हैं ?
उत्तर :- अलीराजपुर
प्रश्न 32) राज्य में सर्वाधिक महिला साक्षरता के प्रतिशत वाला जिला समूह कौन सा हैं ?
उत्तर :- भोपाल , जबलपुर , इन्दौर , ग्वालियर
प्रश्न 33) मध्यप्रदेश में वर्ष 1991 की तुलना में वर्ष 2001 की जनगणना में कितने प्रतिशत अधिक साक्षरता दर हासिल की गयी ?
उत्तर :- लगभग 19 %
प्रश्न 34) मध्यप्रदेश के सर्वाधिक पुरुष साक्षरता वाला जिला हैं ?
उत्तर :- इन्दौर
प्रश्न 35) मध्यप्रदेश का ही नहीं देश का भी एकमात्र हिंदी भाषी पूर्ण साक्षर जिला कौन सा हैं ?
उत्तर :- नरसिंहपुर
प्रश्न 36) सबसे कम ग्रामीण जनसँख्या वाला जिला कौन - सा हैं ?
उत्तर :- हरदा
प्रश्न 37) मध्यप्रदेश में कुल अनुसूचित जनजाति ( ST ) की जनसँख्या कितनी हैं ?
उत्तर :- 1,53,16,784
प्रश्न 38) मध्यप्रदेश का सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति ( ST ) प्रतिशत वाला जिला कौन - सा हैं ?
उत्तर :- अलीराजपुर
प्रश्न 39) सर्वाधिक न्यूनतम अनुसूचित जनजाति ( ST ) प्रतिशतता वाला जिला कौन - सा हैं ?
उत्तर :- मुरैना
प्रश्न 40) मध्यप्रदेश के सर्वाधिक अनुसूचित जाति ( SC ) जनसँख्या वाला जिला समूह बताइए ?
उत्तर :- इन्दौर , उज्जैन , सागर , छतरपुर , मुरैना
प्रश्न 41) मध्यप्रदेश का सर्वाधिक अनुसूचित जाति ( SC ) जनसँख्या वाला जिला झाबुआ हैं , जिसकी जनसँख्या हैं ?
उत्तर :- 17427
प्रश्न 42) मध्यप्रदेश के मामले में सबसे कम अनुसूचित जाति ( SC ) जनसँख्या प्रतिशत वाला जिला कौन सा हैं ?
उत्तर :- झाबुआ
प्रश्न 43) मध्यप्रदेश राज्य की कुल जनसँख्या में अनुसूचित जाति ( SC ) का प्रतिशत कितना हैं ?
उत्तर :- 15.06 %
प्रश्न 44) मध्यप्रदेश की अनुसूचित जाति ( SC ) जनसँख्या का कितना प्रतिशत ग्रामीण हैं ?
उत्तर :- 72.89 %
प्रश्न 45) मध्यप्रदेश की अनुसूचित जनजाति ( ST ) का नगरीय प्रतिशत बताइए ?
उत्तर :- 6.79 %
प्रश्न 46) मध्यप्रदेश की कुल जनसँख्या में ST/SC का कुल प्रतिशत कितना हैं ?
उत्तर :- 36.71 %
प्रश्न 47) मध्यप्रदेश की जनसँख्या नीति किस तिथि को घोषित की गयी ?
उत्तर :- 11 मई 2000
प्रश्न 48) मध्यप्रदेश का सर्वाधिक कुल कार्य सहभागिता दर वाला जिला कौन सा हैं ?
उत्तर :-डिण्डोरी
प्रश्न 49) मध्यप्रदेश सरकार ने जैन समूदाय को अल्पसंख्यक घोषित किया हैं | इसके साथ ही देश में ऐसा प्रावधान करने वाला राज्य बन गया हैं ?
उत्तर :- पहला
प्रश्न 50) वर्ष 2011 की जनगणना के अंतिम आंकड़ो के अनुसार मध्यप्रदेश में ग्रामीण जनसँख्या कितनी हैं ?
उत्तर :- 5,25,57,404
read more
दोस्तों इस लेख में हमने आपको सभी प्रकार से जानकारी दी है जिससे आपको यह लेख सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी मध्य प्रदेश की जनगणना gk question madhya pradesh ki janganna gk question मध्य प्रदेश की जनगणना MCQ भारत में प्रथम जनगणना कब हुई थी ?मध्यप्रदेश का लिंगानुपात से सम्बंधित जानकारी को हम देखेंगे
0 Comments